साक्षरता मिशन के तहत शुरू हुई पढ़ाई, अब परीक्षा की बारी, नोवामुंडी के 100 सरकारी स्कूलों में दिखा उत्साह

Updated:
विज्ञापन

परीक्षा में शामिल ग्रामीण

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नोवामुंडी प्रखंड के करीब 100 सरकारी विद्यालयों में साक्षरता दिवस पर प्रौढ़ साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया. इस परीक्षा में उन प्रौढ़ महिलाओं और पुरुषों ने हिस्सा लिया जिन्होंने साक्षरता मिशन के तहत शिक्षा प्राप्त की थी.

विज्ञापन

नोवामुंडी: साक्षरता दिवस के अवसर पर रविवार को नोवामुंडी प्रखंड के करीब 100 सरकारी विद्यालयों में प्रौढ़ साक्षरता परीक्षा आयोजित की गयी. परीक्षा में गांवों और विद्यालयों के आसपास के टोले-मोहल्लों में रहने वाले उन प्रौढ़ महिला-पुरुषों ने हिस्सा लिया, जिन्हें साक्षरता मिशन के तहत शिक्षकों ने पढ़ाया था.

विज्ञापन

बीआरसी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, प्रखंड के विभिन्न गांवों में चिन्हित निरक्षर प्रौढ़ लोगों को शिक्षकों के माध्यम से नियमित रूप से पढ़ना-लिखना सिखाया गया. इसके बाद उनकी सीखने की क्षमता का आकलन करने के लिए रविवार को संबंधित विद्यालयों में परीक्षा ली गयी.

परीक्षा में उत्साह के साथ शामिल हुए प्रौढ़

परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में प्रौढ़ महिला-पुरुष उत्साह के साथ शामिल हुए. परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को साक्षरता प्रमाण पत्र दिया जायेगा. इस अभियान का उद्देश्य गांवों में निरक्षर लोगों को पढ़ने-लिखने के साथ दैनिक जीवन में जरूरी बुनियादी ज्ञान से सक्षम बनाना है.

बीआरसी कार्यालय के अनुसार, विद्यालयों के माध्यम से चलाये जा रहे इस अभियान से प्रखंड में अधिक से अधिक निरक्षर लोगों को साक्षर बनाने का प्रयास किया जा रहा है. साक्षरता परीक्षा को लेकर शिक्षकों और ग्रामीणों में भी उत्साह देखा गया.

फोटो | Prabhat Khabar Network
पढ़ाती शिक्षिका

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola