उत्कल एक्सप्रेस से 4 लाख रुपये का गांजा जब्त

Updated:
विज्ञापन

ट्रेन से जब्त गाजा जानकारी देते रेल पुलिस

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चक्रधरपुर में उत्कल एक्सप्रेस के एसी कोच से आरपीएफ ने 8 किलो गांजा बरामद किया है. जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख रुपये बताई जा रही है. इस संबंध में आगे की कार्रवाई राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) को सौंप दी गई है.

विज्ञापन

चक्रधरपुर: उत्कल एक्सप्रेस के एसी कोच बी-2 से आरपीएफ ने करीब आठ किलो गांजा बरामद किया है. जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब चार लाख रुपये बतायी जा रही है. आरपीएफ ने गांजा को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) को सौंप दिया है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उत्कल एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात टीटीइ को कोच बी-2 में एक ट्रॉली बैग संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला. इसकी सूचना उन्होंने आरपीएफ को दी. ट्रेन के चक्रधरपुर पहुंचते ही आरपीएफ टीम ने संबंधित कोच में जांच अभियान चलाया. ट्रॉली बैग की तलाशी लेने पर उसके अंदर नौ पैकेट मिले. सभी पैकेट पूरी तरह पैक थे. जांच के बाद पैकेटों में गांजा होने की पुष्टि हुई. गांजा तस्कर का कोई सुराग नहीं मिल सका.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola