चक्रधरपुर की बेटी आकांक्षा बनीं रांची विवि की टॉपर, राज्यपाल ने गोल्ड मेडल देकर किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

आकांक्षा कुमारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चक्रधरपुर की आकांक्षा कुमारी ने रांची विश्वविद्यालय के एमसीए पाठ्यक्रम में पहला स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है. उन्हें राज्यपाल ने गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया.

विज्ञापन

चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर की बेटी आकांक्षा कुमारी ने अपनी शानदार उपलब्धि से जिले का नाम रोशन किया है. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय के सत्र 2023-25 के एमसीए यानी मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन पाठ्यक्रम में 87.81 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें यूनिवर्सिटी टॉपर घोषित किया.

विज्ञापन

विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और रांची के सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ ने संयुक्त रूप से आकांक्षा को गोल्ड मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

आकांक्षा चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के समीप रहने वाले सदानंद राम की पुत्री हैं. साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से निकलकर विश्वविद्यालय स्तर पर टॉप करना उनकी मेहनत, लगन और अनुशासित दिनचर्या को दर्शाता है.

माता-पिता और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय.

आकांक्षा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास को दिया है. उन्होंने कहा कि सफलता के पीछे परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

आकांक्षा के यूनिवर्सिटी टॉपर बनने की खबर सामने आते ही चक्रधरपुर समेत पूरे पश्चिमी सिंहभूम जिले में खुशी की लहर दौड़ गई. स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और प्रबुद्धजनों ने उन्हें बधाई दी.

लोगों ने कहा कि आकांक्षा की यह उपलब्धि जिले की अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा बनेगी और उन्हें उच्च शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola