दुकान बंद थी, सुबह 4:30 बजे पहुंचा चोर और कर गया ऐसा काम, CCTV फुटेज ने खोल दी पोल

Updated:
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद चोर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रविवार तड़के चाईबासा में एक दुकान के बाहर से CFL लाइट चोरी हो गई. पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिससे शहर की रात की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं.

विज्ञापन

चाईबासा: शहर और आसपास के इलाकों में चोरी की घटनाओं को लेकर आम लोगों और व्यापारियों में चिंता बढ़ रही है. रविवार की अहले सुबह करीब 4:30 बजे कांग्रेस भवन चाईबासा स्थित मुरारका इलेक्ट्रिक दुकान के बाहर से चोर CFL लाइट चोरी कर ले गया. चोरी की पूरी घटना दुकान के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गयी है. घटना के बाद व्यापारियों में रात्रिकालीन सुरक्षा और पुलिस गश्ती को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

विज्ञापन

सुबह-सुबह दुकान के बाहर पहुंचा चोर

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे एक चोर मुरारका इलेक्ट्रिक दुकान के बाहर पहुंचा. आसपास की गतिविधियों पर नजर डालने के बाद उसने दुकान के बाहर लगी CFL लाइट चोरी कर ली और वहां से निकल गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद CCTV फुटेज खंगाला गया, जिसमें चोर की गतिविधियां कैमरे में कैद मिलीं. फुटेज के आधार पर उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है.

छोटी चोरी, लेकिन रात की सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना को लेकर कांग्रेस जिला प्रवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय ने चिंता जतायी है. उन्होंने कहा कि चोरी की घटना भले ही छोटी दिखाई दे, लेकिन इससे शहर की रात्रिकालीन निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होते हैं. उन्होंने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी से शहर में पुलिस गश्ती बढ़ाने और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की मांग की.

संवेदनशील इलाकों में नियमित गश्ती की मांग

त्रिशानु राय ने कहा कि शहर के व्यावसायिक और संवेदनशील इलाकों में नियमित पुलिस गश्ती के साथ रात्रि निगरानी बढ़ाने की जरूरत है. संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके. उन्होंने पुलिस प्रशासन से CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि समय रहते प्रभावी कदम उठाने से आम नागरिकों और व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर भरोसा मजबूत होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola