चाईबासा में 42 दुकानों पर प्रशासन ने जड़ा ताला, नये मार्केट कॉम्प्लेक्स में जगह मिलेगी या नहीं..

Updated:
विज्ञापन

जर्जर विप्पणी भवन

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चाईबासा में 41 साल पुराना विप्पणी भवन जमींदोज कर 6.78 करोड़ से बनेगा नया मार्केट कॉम्प्लेक्स. 42 दुकानों की जगह आधुनिक सुविधाएँ होंगी.

विज्ञापन

चाईबासा. जिला परिषद परिसर स्थित करीब 41 वर्ष पुराने विप्पणी भवन की 42 दुकानों को खाली कराकर नये मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है. दो मंजिला जर्जर भवन को जमींदोज कर करीब 6 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से तीन मंजिला मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाया जायेगा. पहले यहां आठ मंजिला भवन बनाने की योजना थी, लेकिन पर्याप्त राशि आवंटित नहीं होने के कारण फिलहाल तीन मंजिला भवन का निर्माण किया जायेगा. निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की बात कही जा रही है.

विज्ञापन
तसवीर: 21 सीबीएस 1-जर्जर विप्पणी भवन तसवीर: 21 सीबीएस 2- दुकान खाली करते लोगतसवीर: 21 सीबीएस 3- दुकान के बाहर रखे सामान तसवीर: 21 सीबीएस 4- मजिस्ट्रेट के समक्ष ताला जडते प्रधान लिपिक  | Prabhat Khabar Network
दुकान खाली करते लोग

रविवार की रात से ही भवन में संचालित दुकानों को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी थी. प्रशासनिक आदेश के बाद दुकानदारों ने आनन-फानन में अपनी दुकानें खाली करनी शुरू कर दीं. यह प्रक्रिया सोमवार दोपहर तक जारी रही. दुकानें खाली होते ही प्रशासन ने सभी दुकानों में ताला लगा दिया.

जर्जर भवन के कारण खाली करायी गयीं दुकानें

तसवीर: 21 सीबीएस 1-जर्जर विप्पणी भवन तसवीर: 21 सीबीएस 2- दुकान खाली करते लोगतसवीर: 21 सीबीएस 3- दुकान के बाहर रखे सामान तसवीर: 21 सीबीएस 4- मजिस्ट्रेट के समक्ष ताला जडते प्रधान लिपिक  | Prabhat Khabar Network
दुकान के बाहर रखे सामान

विप्पणी भवन काफी पुराना और जर्जर हो चुका था. भवन के छज्जे और प्लास्टर जगह-जगह से झड़कर गिरने लगे थे. छत की स्थिति भी खराब हो चुकी थी. ऐसे में भवन में लोगों की आवाजाही जोखिम भरी हो गयी थी. दुकानों को वापस लेने और सील करने के लिए सदर अंचल के अधिकारी उपेंद्र प्रसाद को दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था. उनकी मौजूदगी में जिला परिषद के प्रधान लिपिक बुंदी राम सुंडी ने एक-एक कर सभी 42 दुकानों में ताला लगाया. इस प्रक्रिया में करीब एक घंटे का समय लगा.

दुकानदारों के सामने दुकान आवंटन को लेकर असमंजस

तसवीर: 21 सीबीएस 1-जर्जर विप्पणी भवन तसवीर: 21 सीबीएस 2- दुकान खाली करते लोगतसवीर: 21 सीबीएस 3- दुकान के बाहर रखे सामान तसवीर: 21 सीबीएस 4- मजिस्ट्रेट के समक्ष ताला जडते प्रधान लिपिक  | Prabhat Khabar Network
मजिस्ट्रेट के समक्ष ताला जडते प्रधान लिपिक

दुकानें खाली होने के बाद नीमडीह मोहल्ला स्थित चौक की चहल-पहल कम हो गयी है. यहां लंबे समय से विभिन्न प्रकार की दुकानें संचालित हो रही थीं. दुकानदारों के सामने अब सबसे बड़ा सवाल नये मार्केट कॉम्प्लेक्स में दुकान आवंटन को लेकर है. दुकानदारों का कहना है कि पहले उन्हें आठ मंजिला भवन बनाये जाने की जानकारी दी गयी थी, लेकिन अब फंड की कमी के कारण तीन मंजिला भवन बनाने की बात सामने आयी है. नये भवन में पार्क बनाने का प्रस्ताव होने की चर्चा से भी दुकानदारों में असमंजस है.

1985 में शुरू हुआ था विप्पणी भवन का निर्माण

नीमडीह मोहल्ले में स्थित विप्पणी भवन का निर्माण वर्ष 1985 में शुरू हुआ था. इसे तैयार होने में करीब दो वर्ष लगे थे. उस समय जिला परिषद के अध्यक्ष देवेंद्रनाथ चांपिया थे. भवन तैयार होने के बाद इसमें 42 दुकानों का आवंटन शुरू किया गया था. अब पुराने भवन को हटाकर नया मार्केट कॉम्प्लेक्स बनाने की तैयारी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola