सुबह दुकान का नजारा देख संचालक के उड़ गये होश, आखिर रात में क्या कर गये चोर..

Updated:
विज्ञापन

टूटी खिड़की

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुवा के राकेश झा स्टोर में चोरों ने खिड़की तोड़कर ₹10-12 हजार कैश, 2 मोबाइल और अन्य सामान चुरा लिए. सुबह पता चलने पर पुलिस ने जांच शुरू की.

विज्ञापन

गुवा: बैंक मोड़ के समीप स्थित राकेश झा स्टोर में सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर दुकान के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर घुसे और दो गल्लों में रखे करीब 10 से 12 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल फोन समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गये. मंगलवार की सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक राकेश कुमार झा को घटना की जानकारी हुई. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी.

विज्ञापन

सामने का ताला नहीं टूटा तो खिड़की से घुसे

दुकान संचालक के अनुसार, चोरों ने सबसे पहले दुकान के सामने लगे ताले को तोड़कर अंदर प्रवेश करने का प्रयास किया. ताला नहीं टूटने पर उन्होंने दुकान के पीछे की खिड़की को निशाना बनाया. खिड़की तोड़ने के बाद उसी रास्ते चोर दुकान के अंदर दाखिल हुए. इसके बाद उन्होंने दुकान में रखे दोनों गल्लों को खंगाला और उसमें रखी नकद राशि निकाल ली.

चोरी की घटना को लेकर दुकानदार बताते हुए. | Prabhat Khabar Network
दुकान दिखाता दुकानदार

चोरों ने दुकान में रखे एक स्मार्टफोन और एक छोटा मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया. इसके अलावा ठंडी बोतल समेत अन्य जरूरी सामान भी अपने साथ ले गये. चोरी के दौरान दुकान के अंदर रखा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ मिला.

सुबह दुकान पहुंचे तो टूटी मिली खिड़की

मंगलवार सुबह राकेश कुमार झा दुकान खोलने पहुंचे, तो पीछे की खिड़की टूटी हुई मिली. दुकान के अंदर जाने पर सामान बिखरा देखकर उन्हें चोरी की आशंका हुई. जांच करने पर दोनों गल्लों से रुपये गायब मिले. दुकान में रखे दोनों मोबाइल फोन और अन्य सामान भी नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी और गुवा पुलिस को सूचना दी.

पुलिस ने शुरू की चोरों की तलाश

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम दुकान पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस ने टूटी खिड़की समेत दुकान के अंदर की स्थिति की जांच की. घटना को लेकर अज्ञात चोरों के खिलाफ छानबीन शुरू कर दी गयी है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी की वारदात में कितने लोग शामिल थे और चोर किस रास्ते से मौके पर पहुंचे और घटना के बाद किस दिशा में फरार हुए. पुलिस ने अज्ञात चोरों की तलाश तेज कर दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola