VIDEO : 'शेर दहाड़ता है...कुत्ता भौंकता है'... पटना पहुंचे आशुतोष राणा ने कंगना रनौत के GEN-G वाले बयान पर क्या कहा, सुनिए

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Ashutosh Rana Patna : बॉलीवुड अभिनेता आशुतोष राणा ने हाल ही में कंगना रनौत के एक बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इंसान के शब्दों से ही उसकी पहचान होती है और भाषा पर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए.

विज्ञापन

Ashutosh Rana Patna : बॉलीवुड के एक्टर आशुतोष राणा हाल ही में पटना पहुंचे थे. पटना एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से बात की. इस दौरान उन्होंने कई मामलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी. आशुतोष राणा इस दौरान साथी एक्टर और BJP सांसद कंगना रनौत ने युवाओं के बारे में जो बातें कहीं, उस पर भी अपनी राय दी. उन्होंने कहा कि हर स्थिति में इंसान को अपने शब्दों का ध्यान रखना चाहिए.

विज्ञापन

कंगना रनौत को दी सलाह

आशुतोष राणा ने कहा कि, "शेर दहाड़ता है, हाथी चिंघाड़ता है.. कुत्ता भौंकता है..तो किसी भी जीव की पहचान उसके कंठ से होती है. इसलिए भाषा पर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए". उन्होंने कहा, "आपके शब्दों से ही आपको हाथी पर बैठने का सम्मान मिलता है, और उन्हीं शब्दों या बातों से आप हाथी के पैरों तले कुचले जाने की सज़ा भी पाते हैं. हमारे शब्द हमारे सम्मान का प्रतीक होते हैं, और यही शब्द हमारी बेइज्जती का कारण भी बन सकते हैं. इसलिए, हमें हर स्थिति में अपनी भाषा का हमेशा ध्यान रखना चाहिए."

Also Read : बिहार में 18,289 करोड़ से बनेगी 547 किमी लंबी सड़क, यूपी-झारखंड का सफर होगा आसान, बेहतर होगी कनेक्टिविटी


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन