कटोरिया में धूमधाम से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा, कठौन में भव्य पंडाल में उमड़े श्रद्धालु, देर रात तक गूंजे भक्ति गीत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटोरिया और आसपास के क्षेत्रों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से मनाई गई. कठौन गांव में विशेष पूजा-अर्चना के साथ आकर्षक पंडाल सजाए गए, जहाँ श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की. देर रात तक चले भक्ति जागरण ने समां बांधा.

विज्ञापन

कटोरिया. सृष्टि के निर्माण और शिल्प-कला के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा गुरुवार को कटोरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से की गयी. विभिन्न पूजा स्थलों पर आकर्षक प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. सुबह से ही पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा.

विज्ञापन

आकर्षक ढंग से सजाया गया पूजा पंडाल

कटोरिया प्रखंड के कठौन गांव में भगवान विश्वकर्मा की भव्य प्रतिमा स्थापित कर विशेष पूजा-अर्चना की गयी. पूजा पंडाल को फूल-माला, केले के पत्ते, रंग-बिरंगे गुब्बारों और इलेक्ट्रॉनिक लाइटों से सजाया गया था. आकर्षक सजावट और भव्य आयोजन के कारण पूजा स्थल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा.

सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना

कठौन गांव में समाजसेवी हरेश यादव के सौजन्य से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया. आचार्य भाष्कर पांडेय ने हरेश यादव और उनकी धर्मपत्नी पिंकी देवी के हाथों विधि-विधान से भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा का प्रतिष्ठापन कराया. इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न हुई.

पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा से सुख-समृद्धि, शांति और क्षेत्र के कल्याण की कामना की. पूजा स्थल पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही.

भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

भक्ति के रंग में रंगा कटोरिया, धूमधाम से हुई भगवान विश्वकर्मा की पूजा   कटोरिया के कठौन में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु   | Prabhat Khabar Network
कटोरिया के कठौन में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु. | Prabhat Khabar Network

पूजा-अर्चना संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. इसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. आयोजन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला.

भक्ति गीतों पर देर रात तक झूमते रहे श्रद्धालु

शाम होते ही पूजा स्थल पर भक्ति-जागरण का आयोजन किया गया. भागलपुर से पहुंची प्रिया म्यूजिकल टीम के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी. भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे. पूरा पूजा परिसर भगवान विश्वकर्मा के जयकारों और भक्ति गीतों से गूंजता रहा.

आयोजन की सफलता में जुटे रहे ग्रामीण

पूजा आयोजन को सफल बनाने में श्रद्धालु सुरेश यादव, कांग्रेस यादव, दुर्गा देवी, रिसव, मुस्कान, महक, रियांश, सत्यम, साक्षी, चंदन समेत अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभायी. आयोजन समिति के सदस्य श्रद्धालुओं की सुविधा और कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर लगातार सक्रिय रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन