कटोरिया नपं में ‘आशीर्वाद का दीया’ से जगमगाया परिसर, सेवा और विकसित भारत के संकल्प के साथ जलाये दीप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कटोरिया नगर पंचायत परिसर सेवा और विकसित भारत के संकल्प से जगमगा उठा. जनप्रतिनिधियों और कर्मियों ने सामूहिक दीप प्रज्वलन कर 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य में सहभागिता निभाई.

विज्ञापन

कटोरिया नगर पंचायत कार्यालय परिसर में आयोजित सामूहिक दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और नगर पंचायत कर्मियों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम को लेकर नगर पंचायत कार्यालय परिसर को इलेक्ट्रॉनिक लाइट और आकर्षक झालरों से सजाया गया था. शाम होते ही रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा और माहौल उत्साहपूर्ण हो गया.

विज्ञापन

सामूहिक संकल्प के साथ प्रज्वलित किये दीप

सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने दीप प्रज्वलित कर सहभागिता निभायी. आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण तथा ‘विकसित भारत 2047’ के सामूहिक संकल्प से जुड़ा रहा.

कार्यक्रम के माध्यम से सेवा, समर्पण और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के साथ सामूहिक भागीदारी का संदेश दिया गया.

सेवा और विकास को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प

दीप प्रज्वलित करते जनप्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network
दीप प्रज्वलित करते जनप्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

सामूहिक दीप प्रज्वलन के दौरान नगर पंचायत परिसर में उत्साह का माहौल रहा. जनप्रतिनिधियों और नगर पंचायत कर्मियों ने दीप जलाकर सेवा और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया.

कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत परिसर की आकर्षक विद्युत सजावट भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही. रोशनी से सजे परिसर में सामूहिक दीप प्रज्वलन ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया.

जनप्रतिनिधियों और कर्मियों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि ठाकुर सौरभ सिंह, उपचेयरमैन प्रतिनिधि फकरे आलम, वार्ड पार्षद इंदेश्वर मंडल, रामकुमार त्रिमूर्ति, नरेश राउत, मो. कादिर अंसारी और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि कुंदन गुप्ता सहित नगर पंचायत के बड़ी संख्या में कर्मी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन