विश्वकर्मा पूजा पर बांका बाजार में खरीदारी तेज, फल-दाल से लेकर तिलहन तक महंगे, जानें आज मंडी में क्या रहा भाव

Updated:
विज्ञापन

बांका मंडी में अनाज खरीदतीं महिलाएं.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विश्वकर्मा पूजा को लेकर बांका के बाजारों में रौनक दिखी, हालांकि महंगाई ने खरीदारी पर असर डाला. फलों की कीमतों में तेजी आई, वहीं दलहन, तिलहन और मसालों के भाव भी बढ़े. खाद्यान्नों की आवक सामान्य रही, जिससे उनके भावों में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ.

विज्ञापन

बांका में विश्वकर्मा पूजा को लेकर शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन बाजारों में रौनक बनी रही. महंगाई के बावजूद लोगों ने अपनी जरूरत के अनुसार जमकर खरीदारी की. शहर की फल मंडी में अधिकांश फलों के दाम में तेजी देखी गयी. वहीं बांका की व्यवसायिक मंडी में खाद्यान्नों की आवक सामान्य रहने से गेहूं, मक्का सहित कई जिंसों के भाव में बड़ा बदलाव नहीं हुआ. हालांकि दलहन, तिलहन और मसालों की कीमतों में तेजी रही. कारोबारियों के अनुसार बाहर से आने वाले माल पर बढ़ता परिवहन खर्च भी कीमतों को प्रभावित कर रहा है.

विज्ञापन

पूजा की खरीदारी के बीच फलों के भाव ने बढ़ाया खर्च

विश्वकर्मा पूजा को लेकर फल मंडी में खरीदारों की आवाजाही बढ़ी रही. इस दौरान सेब 120 से 160 रुपये, अनार 130 से 170 रुपये और मौसमी फल 100 से 120 रुपये प्रति किलो तक बिके. नारियल की कीमत 40 से 60 रुपये प्रति पीस रही, जबकि केला 40 से 70 रुपये प्रति दर्जन बिका. पूजा सामग्री और फल खरीदने पहुंचे लोगों को कई वस्तुओं के लिए सामान्य दिनों की तुलना में अधिक कीमत चुकानी पड़ी.

बांका मंडी में आवक सामान्य, अधिकांश खाद्यान्न के भाव स्थिर

शुक्रवार को बांका की मंडी में किसानों, व्यापारियों और आमलोगों की भीड़ सामान्य रही. विभिन्न कृषि उत्पादों की आवक सामान्य रहने से अधिकांश खाद्यान्न के भाव में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ. गेहूं 2600 से 2650 रुपये और मक्का 2200 से 2350 रुपये प्रति क्विंटल बिका. मंसुरी चावल 3250 से 3400 रुपये तथा अरवा मोटा चावल 3100 से 3250 रुपये प्रति क्विंटल रहा.

दाल और सरसों में तेजी, चीनी भी छह हजार के पार

दलहन और तिलहन के भाव में शुक्रवार को तेजी देखी गयी. मसूर दाल 6500 से 7000 रुपये, मूंग दाल 9650 से 9750 रुपये और अरहर दाल 12500 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल रही. गोटा चना 6300 से 6500 रुपये तथा गोटा मूंग 8500 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल बिका. पीली सरसों का भाव 7300 से 7550 रुपये रहा. सरसों तेल 15 लीटर 2570 से 2870 रुपये तक बिका. चीनी का भाव 6000 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल रहा.

आलू-प्याज के भाव में उतार-चढ़ाव जारी

सब्जी बाजार में आलू की कीमत में रोजाना की तरह उतार-चढ़ाव देखने को मिला. शुक्रवार को आलू 1200 से 1450 रुपये और प्याज 4700 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल बिका. व्यापारियों का कहना है कि मंडी में पर्याप्त आपूर्ति रहने से कृषि उत्पादों की कीमतों में फिलहाल बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. आने वाले दिनों में आवक और मौसम की स्थिति के आधार पर भाव में बदलाव हो सकता है.

पूर्णिया और कोलकाता से आता है बांका का मंडी माल

व्यापारियों के अनुसार बांका की मंडी में पूर्णिया के गुलाबबाग और कोलकाता की विभिन्न मंडियों से खाद्यान्न समेत अन्य जिंसों की आवक होती है. लंबी दूरी से माल आने के कारण परिवहन पर अधिक खर्च होता है. कारोबारियों का कहना है कि ईंधन और माल ढुलाई की लागत बढ़ने से थोक से लेकर खुदरा बाजार तक कीमतों पर असर पड़ रहा है. ऐसे में आम उपभोक्ताओं को महंगाई का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ रहा है.

आज बांका मंडी में प्रमुख खाद्यान्नों के भाव

खाद्यान्नन्यूनतमअधिकतम
गेहूं26002650
मक्का22002350
चावल मंसुरी32503400
चावल अरवा मोटा31003250
चावल बासमती1250013500
दाल मसूर65007000
मूंग दाल96509750
अरहर दाल1250015500
गोटा चना63006500
गोटा मूंग85009000
पीला सरसों73007550
सरसों तेल (15 लीटर)25702870
आलू12001450
प्याज47005000
चीनी60006500

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन