19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक 383 ट्रेनों को किया गया डायवर्ट, पटना जंक्शन समेत कई स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव
383 ट्रेनों के बदले रूट (सांकेतिक तस्वीर)
Train Route Diverted: बिहार के रेल यात्रियों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबर है. 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक के लिए 383 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है. पटना जंक्शन, मोकामा, बाढ़ समेत कई स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा. इससे लाखों यात्री प्रभावित हो सकते हैं.
Train Route Diverted: एक तरफ छठ और दिवाली को लेकर कई स्पेशल ट्रेनों का चलाने का फैसला लिया गया है. जबकि दूसरी तरफ 383 ट्रेनों के रूट को डायवर्ट कर दिया गया है. दिल्ली-कामाख्या, अमृतसर-हावड़ा समेत कई ट्रेनें शनिवार से बदले हुए रूट से चलेंगी. ऐसे में रेल यात्री सफर करने से पहले ट्रेनों का स्टेटस जरूर चेक कर लें.
इस वजह से ट्रेनें की गईं डायवर्ट
जानकारी के मुताबिक, दानापुर मंडल के राजेंद्र पुल, हाथीदह जंक्शन अपर, टाल और रामपुर डुमरा और सोनपुर मंडल के दिनकर ग्राम सिमरिया रेलखंड पर प्री-एनआई और एनआई का काम होने वाला है. ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है. इसे ध्यान में रखते हुए ही कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाने का फैसला लिया गया है.
कई स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव
रेलवे की ओर से जारी किए गए आदेश की माने तो, कई ट्रेनों के ठहराव में भी बदलाव किया गया है. बाढ़, मोकामा, पटना, बरौनी, आरा, किऊल समेत कई स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव नहीं होगा. ऐसे में इन स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को सावधान रहना होगा. पहले ही संबंधित ट्रेन के बारे में पूरी जानकारी ले लेनी होगी.
बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें
पटना-मोकामा रूट सबसे ज्यादा प्रभावित
बताया जा रहा है कि रेलवे के इस फैसले से पटना और मोकामा रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को ज्यादा प्रभाव पड़ेगा. 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच अगर यात्री सफर के लिए निकल रहे हैं तो, पहले ट्रेन का रूट, टाइमिंग और ठहराव सबकुछ चेक करना पड़ेगा.
इन ट्रेनों के बदले रहेंगे रूट
दिल्ली-कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन पंडित दीनदयाल उपाध्याय-गया-किऊल रूट से चलेगी. लेकिन इस ट्रेन का ठहराव दिलदारनगर, आरा, बक्सर, पटना, पटना साहिब और मोकामा पर स्टॉपेज नहीं होगा. गांधीधाम-कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन दानापुर-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-शाहपुर पटोरी-बरौनी से होकर चलेगी. इसका स्टॉपेज पटना जंक्शन पर नहीं होगा.
इसी तरह से हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस किऊल-शेखपुरा-बिहारशरीफ-बख्तियारपुर के रूट से चलेगी. इस ट्रेन का ठहराव बाढ़ और मोकामा में नहीं होगा. अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस का ठहराव भी मोकामा में नहीं होगा. यह ट्रेन बख्तियारपुर-बिहारशरीफ-शेखपुरा-किऊल के रूट से चलेगी. इसके अलावा जयनगर-आनंद विहार गरीब रथ का स्टॉपेज 4 स्टेशन मोकामा, पटना जंक्शन, बख्तियारपुर और बरौनी में नहीं होगा. यह ट्रेन समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-पाटलिपुत्र-दानापुर के रास्ते चलेगी.
Also Read: कोसी-सीमांचल के कई जिलों में किसानों की रुक सकती है 2000 की किस्त, इन 3 शर्तों को पूरा करना जरूरी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए