बिहार में इस जगह लगा पीएम मोदी का सिलिकॉन स्टैच्यू, सेल्फी लेने पहुंची भीड़
पीएम मोदी के सिलिकॉन स्टैच्यू के साथ सेल्फी लेते लोग, सोर्स- सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मोतिहारी के दीनदयाल भवन में उनकी सिलिकॉन प्रतिमा स्थापित की गई है. लोग 'सेल्फी विद मोदी जी' अभियान में उत्साह से भाग ले रहे हैं. पढे़ं पूरी स्टोरी...
पीएम मोदी सिलिकॉन स्टैच्यू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मोतिहारी में गुरुवार को लोगों को एक नया आकर्षण देखने को मिला. चरखा पार्क के पीछे नवनिर्मित दीनदयाल भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिलिकॉन प्रतिमा स्थापित की गयी. प्रतिमा के साथ सेल्फी लेने के लिए दिनभर शहरवासियों में उत्साह दिखा. बड़ी संख्या में लोग परिवार और दोस्तों के साथ यहां पहुंचे और ‘सेल्फी विद मोदी जी’ अभियान में शामिल हुए.
दीनदयाल भवन पहुंचते रहे लोग
दीनदयाल भवन में स्थापित सिलिकॉन प्रतिमा को देखने के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग पहुंचे. कई लोगों ने प्रतिमा के साथ सेल्फी ली और अपने मोबाइल कैमरे में तस्वीरें कैद कीं. परिवार के साथ पहुंचे लोगों और युवाओं में इसे लेकर खास उत्साह देखा गया. जन्मदिवस के मौके पर शुरू हुए इस अभियान के कारण दीनदयाल भवन दिनभर चर्चा में रहा.
सांसद राधामोहन सिंह ने कही यह बात
मोतिहारी सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों भारतीयों के लिए सेवा, विकास और नए भारत के संकल्प से जुड़े व्यक्तित्व हैं. उन्होंने कहा कि सिलिकॉन प्रतिमा को देखकर ऐसा अनुभव होता है, मानो प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और विचारों से साक्षात्कार हो रहा हो.
सांसद ने कहा कि सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में प्रधानमंत्री ने सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की लंबी यात्रा तय की है. उनके अनुसार, इस अवधि में भारत ने विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की दिशा में प्रगति की है.
लोगों से अभियान में शामिल होने की अपील
राधामोहन सिंह ने कहा कि दीनदयाल भवन में स्थापित सिलिकॉन प्रतिमा प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व और विचारों के प्रति लोगों के सम्मान और जुड़ाव का प्रतीक है. उन्होंने मोतिहारीवासियों से दीनदयाल भवन पहुंचकर ‘सेल्फी विद मोदी जी’ अभियान में शामिल होने की अपील की.
जन्मदिवस के मौके पर शुरू किए गए इस अभियान ने शहर में एक अलग तरह का आकर्षण पैदा किया. दीनदयाल भवन पहुंचे लोगों के लिए प्रधानमंत्री की सिलिकॉन प्रतिमा के साथ तस्वीर लेना आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा.
यह भी पढे़ं:
इस जगह पूरी हुई थी माता सीता की "चौठारी" रस्म, अब यहां उगता है 'खिचड़ी का पेड़'
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए