पटना साहिब पहुंचे सनी देओल, तख्त श्री हरिमंदिर जी में टेका मत्था, जत्थेदार ने सिरोपा देकर किया सम्मानित

Sunny Deol In Patna: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने पटना के तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेककर गुरु घर का आशीर्वाद लिया. जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह ने सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया और गुरु साहिब के पावन चोला व जोड़ा साहिब के दर्शन कराए.
Sunny Deol In Patna: बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता सनी देओल ने रविवार को तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब पहुंचकर गुरु घर में मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया. उनके आगमन पर तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी बलदेव सिंह ने पारंपरिक सिख रीति-रिवाज के अनुसार उनका स्वागत किया और उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया.
गुरु गोबिंद सिंह जी और माता साहिब कौर जी के जोड़ा साहिब के किए दर्शन
दर्शन के दौरान जत्थेदार ने सनी देओल को गुरु साहिब के पावन चोला के दर्शन भी कराए. अभिनेता ने श्रद्धा के साथ गुरु गोबिंद सिंह जी एवं माता साहिब कौर जी के जोड़ा साहिब के दर्शन किए और देश, समाज तथा मानवता की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की. उन्होंने कुछ समय गुरुद्वारा परिसर में बिताकर अरदास भी की.

तख्त पटना साहिब प्रबंधक कमेटी ने किया स्वागत
तख्त पटना साहिब प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगजोत सिंह सोही, महासचिव इंद्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविन्द्र सिंह तथा उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह ने अभिनेता का गर्मजोशी से स्वागत किया. इस अवसर पर उन्हें सम्मानस्वरूप सिरोपा भेंट किया गया और गुरु घर की धार्मिक परंपराओं की जानकारी भी दी गई.
श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह, फोटो खिंचवाने की रही होड़
सनी देओल के पटना साहिब पहुंचने की सूचना मिलते ही गुरुद्वारा परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और उनके प्रशंसकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला. कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं. अभिनेता ने सभी का अभिवादन करते हुए गुरु घर में मत्था टेकने को अपने जीवन का सौभाग्य बताया और श्रद्धा के साथ आशीर्वाद प्राप्त किया.

आस्था और आध्यात्म का दिया संदेश
सनी देओल की यह यात्रा धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति उनकी श्रद्धा का प्रतीक रही. उनके पटना साहिब आगमन से श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया और गुरुद्वारा परिसर में दिनभर धार्मिक वातावरण बना रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक पाण्डेय
विवेक रंजन पाण्डेय मुख्यधारा की पत्रकारिता में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल (Prabhat Khabar Digital) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. राष्ट्रीय राजनीति और बिहार की राजनीति पर उनकी लेखनी विशेष रूप से पहचान रखती है.
वर्तमान में वह बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राज्य स्तरीय मुद्दों पर भी नियमित रूप से समाचार, विश्लेषण और समसामयिक विषयों पर लेख प्रकाशित कर रहे हैं. स्थानीय घटनाक्रम को व्यापक संदर्भ में प्रस्तुत करना और महत्वपूर्ण मुद्दों को तथ्यपरक एवं सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पत्रकारिता की प्रमुख विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










