Patna News: मसौढ़ी में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित मामलों के निष्पादन और गश्त बढ़ाने का निर्देश

अनुमंडल कार्यालय में बैठक करते पुलिस पदाधिकारी।
पटना के मसौढ़ी अनुमंडल में कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों की बैठक हुई. एसडीपीओ ने गंभीर मामलों में तेजी, रात्रि गश्त बढ़ाने और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए.
Patna News: पटना के मसौढ़ी अनुमंडल में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन को लेकर रविवार को अनुमंडल पुलिस कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ राघव दयाल ने की, जिसमें अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष और पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए.
बैठक में लंबित और हाल के दिनों में दर्ज हुए मामलों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई. एसडीपीओ ने गंभीर मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मुकदमों के अनुसंधान को मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और फोरेंसिक रिपोर्ट जैसे तकनीकी एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों का अधिकतम और बेहतर उपयोग किया जाए.
रात्रि गश्त और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर
क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर एसडीपीओ ने वाहन जांच अभियान में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने विशेषकर शाम और रात के समय सघन जांच करने, नियमित रूप से रात्रि गश्त बढ़ाने, फरार एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही अवैध हथियार, शराब और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाने की बात कही.
आम लोगों की शिकायतों का तुरंत निपटारा करने की हिदायत
एसडीपीओ राघव दयाल ने सभी थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिया कि थानों में आने वाले आम फरियादियों की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और संवेदनशील तरीके से निस्तारण करें. उन्होंने कहा कि गांवों में समय-समय पर शांति समिति की बैठकें आयोजित की जाएं ताकि सामुदायिक पुलिसिंग (क्यूनिटी पुलिसिंग) को और अधिक मजबूत बनाया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










