VIDEO: 'असम के लोगों का दर्द मेरा दर्द', लवलीना ने कॉमनवेल्थ गेम्स का पदक किया समर्पित
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में रजत पदक जीतने वाली भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपना मेडल असम के बाढ़ पीड़ितों को समर्पित किया है. उन्होंने कहा कि खेलों के कारण वह अपने राज्य के लोगों के साथ नहीं थीं, इसलिए यह पदक उन सभी के नाम है जो बाढ़ की त्रासदी से जूझ रहे हैं.
CWG 2026: ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में जीता अपना रजत पदक असम के बाढ़ प्रभावित लोगों को समर्पित किया है. महिलाओं के 75 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया की एम्मा-सू ग्रीनट्री से 1-4 के विभाजित फैसले में हारने के बाद लवलीना को रजत पदक से संतोष करना पड़ा.
ऑनलाइन प्रेस कॉन्फ्रेंस में लवलीना ने कहा कि असम में बाढ़ की स्थिति उन्हें बेहद दुखी करती है. उन्होंने कहा, "मैं खेलों में हिस्सा लेने के कारण अपने राज्य के लोगों के साथ नहीं थी. इसलिए मैं यह पदक बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों को समर्पित करती हूं." उन्होंने बताया कि फाइनल मुकाबले से पहले उनके घुटने में हल्की चोट थी और इसी वजह से उन्होंने पट्टी बांधकर मुकाबला खेला. हालांकि, उन्होंने कहा कि मुक्केबाजी में ऐसी चोटें सामान्य हैं और खिलाड़ी इसके बावजूद अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करते हैं.
ये भी पढ़ें: CWG 2026 का समापन: भारत ने जीते 39 मेडल, जानिए किस खेल में मिले सबसे ज्यादा पदक; देखें पूरी लिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए