एम्स नर्सिंग के लिए Choice Filling की लास्ट डेट है नजदीक, ऐसे करें सीट लॉक

नर्स की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)
AIIMS BSc Nursing Counselling 2026: एम्स की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, राउंड-1 के लिए च्वॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग 31 जुलाई से 6 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक की जा सकती है.
AIIMS BSc Nursing Counselling 2026: एम्स (AIIMS) ने बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग 2026 में एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्रवेश परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब कैंडिडेट्स पोर्टल पर जाकर अपनी पसंद के AIIMS संस्थानों की च्वॉइस फिलिंग कर सकते हैं. निर्धारित समय सीमा के भीतर च्वॉइस भरना और लॉक करना जरूरी है, तभी कैंडिडेट्स सीट आवंटन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे.
कब तक कर सकते हैं चॉइस फिलिंग?
AIIMS की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, राउंड-1 के लिए च्वॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग 31 जुलाई से 6 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक की जा सकती है. इसके बाद उम्मीदवारों की मेरिट, श्रेणी और भरी गई प्राथमिकताओं के आधार पर सीट आवंटन किया जाएगा.

AIIMS नर्सिंग काउंलसलिंग के लिए कैसे फिल करें च्वॉइस?
- AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- काउंसलिंग पोर्टल पर लॉगिन करें.
- Candidate ID और Password दर्ज करें.
- उपलब्ध AIIMS संस्थानों की सीट मैट्रिक्स देखें.
- अपनी पसंद के संस्थानों को प्राथमिकता क्रम में चुनें.
- सभी ऑप्शन भरने के बाद Choice Lock करें.
- भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.
इन बातों का रखें ध्यान
समय सीमा समाप्त होने के बाद नई च्वॉइस नहीं भरी जा सकेगी. च्वॉइस लॉक करना जरूरी है. यदि निर्धारित समय तक लॉक नहीं किया जाता, तो सिस्टम नोटिस के अनुसार उपलब्ध ऑप्शन खुद लॉक हो जाएगा. सीट आवंटन मेरिट, आरक्षण श्रेणी, सीट उपलब्धता और उम्मीदवार की प्राथमिकताओं के आधार पर होगा.
जरूरी सलाह
कैंडिडेट्स च्वॉइस भरने से पहले सभी AIIMS संस्थानों की सीट मैट्रिक्स और अपनी संभावनाओं का अच्छी तरह आकलन कर लें. एक बार च्वॉइस लॉक होने के बाद उसमें बदलाव का अवसर नहीं मिलेगा. इसलिए प्राथमिकता क्रम सावधानी से तय करें.
यह भी पढ़ें- 47 NTA अफसरों की छुट्टी, फिर भी No Update, कहां अटक गई UGC NET की फाइल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










