BHU की पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें Round 1 रिजल्ट

Updated:
विज्ञापन
BHU कैंपस का बैकग्राउंड और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

BHU कैंपस का बैकग्राउंड और स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

BHU CUET UG Seat Allotment 2026: बीएचयू में सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी हो गया है. इसमें एडमिशन के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट admission.bhu.ac.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

BHU CUET UG Seat Allotment 2026: बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है. यूनिवर्सिटी ने CUET UG 2026 Round 1 Seat Allotment का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लिया था, वे अब अपना सीट अलॉटमेंट स्टेटस ऑनलाइन देख सकते हैं.

अगर पहले राउंड में सीट मिली है तो 3 अगस्त तक एडमिशन फीस जमा करना जरूरी होगा. तय समय तक फीस नहीं भरने पर सीट रद्द हो सकती है.

ऑफिशियल वेबसाइट पर ऐसे देखें सीट अलॉटमेंट

बीएचयू ने सीट अलॉटमेंट देखने के लिए अपने ऑफिशियल पोर्टल एक्टिव कर दिए हैं. उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं. रिजल्ट में यह जानकारी मिलेगी कि किस कोर्स और किस इंस्टीट्यूट में सीट मिली है. इसके बाद उम्मीदवारों को आगे की एडमिशन प्रक्रिया समय पर पूरी करनी होगी.

सीट अलॉटमेंट लिस्ट चेक करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले BHU CUET Samarth पोर्टल admission.bhu.ac.in पर जाएं.
  • अब "Login" ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अपना CUET Application Number और Password दर्ज करें.
  • लॉगिन करते ही सीट अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.

Freeze और Upgrade ऑप्शन को ऐसे समझें

अगर आपको मिली हुई सीट और कोर्स पसंद है तो Freeze ऑप्शन चुन सकते हैं. इसका मतलब होगा कि आप उसी सीट पर एडमिशन लेना चाहते हैं. वहीं अगर उम्मीद है कि अगले राउंड में बेहतर कोर्स या पसंदीदा कॉलेज मिल सकता है, तो Upgrade का विकल्प चुन सकते हैं. यदि अगले राउंड में नई सीट मिलती है तो उसी के अनुसार एडमिशन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. अगर नई सीट नहीं मिलती, तो पहले से मिली सीट सुरक्षित रहेगी.

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और आगे का शेड्यूल

ऑनलाइन फीस जमा करने के बाद उम्मीदवारों को अपने अलॉटेड कॉलेज या संस्थान में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा. सभी जरूरी दस्तावेज सही पाए जाने के बाद ही एडमिशन फाइनल माना जाएगा. बीएचयू इस साल एडमिशन प्रक्रिया चार राउंड में पूरी करेगा. यदि चारों राउंड के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो उन्हें भरने के लिए स्पॉट राउंड आयोजित किया जाएगा.

सभी सीटों का आवंटन CUET UG 2026 स्कोर के आधार पर किया जा रहा है. इसलिए जिन छात्रों को पहले राउंड में सीट नहीं मिली है, उन्हें अगले राउंड का इंतजार करना चाहिए और काउंसलिंग से जुड़ी सभी अपडेट पर नजर बनाए रखनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: DU Top Colleges Cut Off 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में लेना है एडमिशन, यहां देखें मिरांडा हाउस, हिंदू कॉलेज समेत इन टॉप कॉलेज का कटऑफ


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola