Computer Science का क्रेज डाउन, IIIT रांची में इस BTech ब्रांच को मिला 60 लाख का पैकेज
कॉलेज स्टूडेंट्स की AI Generated फोटो
IIIT Ranchi Placement 2026: BTech में CSE को लेकर छात्रों के बीच काफी क्रेज रहता है, लेकिन IIIT Ranchi के 2022-26 प्लेसमेंट आंकड़े बताते हैं कि दूसरी ब्रांच भी अच्छे अवसर दे रही हैं. संस्थान में CSE, CSE-DS & AI, ECE और ECE एम्बेडेड सिस्टम & IT जैसे BTech प्रोग्राम संचालित होते हैं.
IIIT Ranchi Placement 2026: आईआईआईटी रांची के 2022-26 बैच के प्लेसमेंट आंकड़ों में CSE के साथ ECE और Data Science & AI ने भी शानदार प्रदर्शन किया है. खास बात यह है कि ECE का औसत पैकेज CSE से थोड़ा ज्यादा रहा, जबकि इसी ब्रांच के एक छात्र को 60 लाख रुपये का हाईएस्ट पैकेज मिला.
IIIT Ranchi Placement 2026: इस ब्रांच का बोलचाल
ECE इस साल सबसे ज्यादा चर्चा में इसलिए भी है क्योंकि इस ब्रांच के एक छात्र को 60 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिला. ECE का औसत पैकेज 15.71 लाख और मीडियन पैकेज 11 लाख रुपये रहा.
वहीं CSE का हाईएस्ट पैकेज 47.78 लाख रुपये रहा. हाईएस्ट पैकेज के मामले में BTech ECE ने CSE से करीब 12.22 लाख रुपये ज्यादा का आंकड़ा दर्ज किया.
औसत पैकेज में DS & AI सबसे आगे
अगर औसत पैकेज की बात करें तो इस आंकड़े में CSE DS & AI सबसे ऊपर है. इस ब्रांच का औसत पैकेज 22.44 लाख रुपये रहा. मीडियन पैकेज 20 लाख रुपये और हाईएस्ट पैकेज 56 लाख रुपये दर्ज किया गया.
इस ब्रांच के लिए एक और खास आंकड़ा सामने आया है. उपलब्ध डेटा के अनुसार यहां प्लेसमेंट प्रतिशत 100% रहा. कुल 25 स्टूडेंट में सभी 25 कैंपस प्लेसमेंट में सेलेक्ट हो गए.
| BTech ब्रांच | औसत पैकेज | मीडियन | हाईएस्ट | लोएस्ट | प्लेसमेंट |
| CSE | ₹15.61 लाख | ₹12 लाख | ₹47.78 लाख | ₹3.4 लाख | 89.79% |
| CSE-DS & AI | ₹22.44 लाख | ₹20 लाख | ₹56 लाख | ₹8 लाख | 100% |
| ECE | ₹15.71 लाख | ₹11 लाख | ₹60 लाख | ₹4.8 लाख | 74.55% |
| ECE-ES & IoT | ₹10.88 लाख | ₹10 लाख | ₹18 लाख | ₹6 लाख | 88.23% |
BTech CSE में 89.79% छात्रों का प्लेसमेंट
BTech CSE की बात करें तो कुल 115 छात्रों में से 98 जॉब के लिए योग्य थे और 89 छात्रों को प्लेसमेंट मिला. इस तरह प्लेसमेंट प्रतिशत 89.79% रहा. CSE में औसत पैकेज 15.61 लाख रुपये, मीडियन 12 लाख रुपये और हाईएस्ट पैकेज 47.78 लाख रुपये रहा.
ये भी पढ़ें: Computer Science नहीं, इस ब्रांच के स्टूडेंट्स को मिला 14.67 लाख का प्लेमसेंट, इंटरनेशनल कंपनी में जॉब
सबसे कम पैकेज 3.4 लाख रुपये दर्ज किया गया. यानी CSE का औसत पैकेज ECE से मामूली रूप से कम है, लेकिन प्लेसमेंट प्रतिशत ECE से करीब 15 प्रतिशत अंक ज्यादा है.
195 में से 170 को मिली नौकरी
पूरे 2022-26 बैच के आंकड़ों को देखें तो चारों ब्रांच में कुल 248 students थे, जिनमें 195 सेलेक्ट हुए. इनमें 170 छात्रों का प्लेसमेंट हुआ. कंपनियों की ओर से कुल 243 ऑफर्स दर्ज किए गए.
ये भी पढ़ें: IIIT रांची में 60 LPA का हाईएस्ट पैकेज, BTech CSE ब्रांच का दिखा जलवा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए