IIT Madras BS Program: JEE एडवांस्ड की जरूरत नहीं, 12वीं पास भी कर सकते हैं IIT का ये कोर्स
IIT मद्रास की बिल्डिंग और इनसेट में कॉलेज के डायरेक्टर प्रोयेसर वी कामकोटी की फोटो (Image-AI Generated)
IIT Madras BS Program: IIT मद्रास का BS प्रोग्राम उन छात्रों के लिए खास अवसर है, जो JEE Advanced परीक्षा पास किए बिना IIT मद्रास से डिग्री हासिल करना चाहते हैं. इस बारे में संस्थान के डायरेक्टर प्रोफेसर वी. कामाकोटी ने अपना रिएक्शन दिया है. जानें इस प्रोग्राम से जुड़ी जरूरी जानकारी.
IIT Madras BS Program: IIT मद्रास ने JEE Advance परीक्षा के जरिए संस्थान में आने वाले छात्रों के अलावा अन्य लोगों तक भी अच्छी क्वालिटी वाली हायर एजुकेशन पहुंचाने की बात कही है. IIT Madras BS Programs ने अपनी X पर एक वीडियो पोस्ट जारी किया है, जिसमें संस्थान के डायरेक्टर प्रोफेसर वी. कामकोटी ने कहा कि शिक्षा सिर्फ उन छात्रों तक सीमित नहीं होनी चाहिए जो JEE एडवांस्ड पास करते हैं. उन्होंने BS प्रोग्राम को ज्यादा से ज्यादा छात्रों और सीखने वालों तक अच्छी शिक्षा पहुंचाने की एक पहल बताया.
About IIT Madras BS Program: जानिए IIT मद्रास BS काेर्स के बारे में
IIT मद्रास ने डेटा साइंस और एप्लीकेशन में BS प्रोग्राम साल 2020 में शुरू किया था. इस प्रोग्राम के जरिए छात्र बिना JEE Advanced दिए IIT मद्रास की डिग्री हासिल कर सकते हैं. इसके लिए कम से कम 12वीं या इसके बराबर की योग्यता जरूरी है. एडमिशन के लिए संस्थान अपनी अलग क्वालिफायर प्रक्रिया आयोजित करता है. यह प्रोग्राम छात्रों को डेटा साइंस की पढ़ाई का अवसर देने के साथ इस क्षेत्र में उच्च शिक्षा की पहुंच भी बढ़ाता है. इस प्रोग्राम में काम करने वाले प्रोफेशनल्स भी शामिल हैं. हालांकि कोर्स का कंटेंट ऑनलाइन दिया जाता है, लेकिन परीक्षाएं देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन आयोजित की जाती हैं.
ये भी पढ़ें: लखनऊ के इस कॉलेज में 1 करोड़ का प्लेसमेंट पैकेज, Google Microsoft से मिला जॉब ऑफर
IIT Madras Director Reaction: क्या कहा IIT मद्रास के डायरेक्टर ने?
IIT मद्रास के डायरेक्टर प्रोफेसर वी. कामाकोटी ने X पर जारी वीडियो पोस्ट में कहा कि हम शिक्षा को डेमोक्रेटाइज करने की दिशा में काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि शिक्षा सिर्फ उन छात्रों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, जो JEE एडवांस्ड पास करके पढ़ाई करने आते हैं. इसलिए हमने यह BS Program शुरू किया है, जिसके जरिए छात्रों की क्वालिटी बेस्ड एजुकेशन मिल रही है. उन्होंने खासतौर पर बताया है कि लगभग 50 हजार से ज्यादा छात्र इस प्रोग्राम के माध्यम से बेनिफिटेड हो रहे हैं. हालांकि जिस तरह से चीजे आगे बढ़ती दिख रही है आने वाले समय में, मुख्य रूप से AI और Data Science के क्षेत्र में डेटा साइंस के बुनियादी सिद्धांतों को समझना बेहद जरूरी है.
IIT Madras BS Program Age Limit: इस प्राेग्राम में एडमिशन के लिए कितनी होनी चाहिए उम्र?
IIT मद्रास की ऑफिशियल वेबसाइट study.iitm.ac.in पर दी गई जानकारी के अनुसार दुनिया भर से स्टूडेंट्स इस कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं. उम्र की बात करें, तो एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स की उम्र कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए. वहीं अधिकतम उम्र 81 वर्ष होनी चाहिए.
Note: IIT मद्रास के इस BS प्रोग्राम के बारे में और अधिक जानकारी आप काॅलेज की ऑफिशियल वेबसाइट study.iitm.ac.in पर जाकर देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IGNOU ने शुरू किया 1 साल का स्पेशल MA प्रोग्राम, फीस सिर्फ 8 हजार, जानें कौन ले सकता है एडमिशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए