IIIT रांची में 60 LPA का हाईएस्ट पैकेज, BTech CSE ब्रांच का दिखा जलवा

Updated:
विज्ञापन

कॉलेज स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

IIIT Ranchi Placement 2026: IIIT रांची के बैच 2022-26 में प्लेसमेंट सीजन शानदार रहा. सबसे बड़ी बात रही 60 LPA का हाईएस्ट पैकेज, जिसने सबका ध्यान खींचा. वहीं BTech CSE ब्रांच ने भी जबरदस्त परफॉर्मेंस दिखाई, 89 स्टूडेंट्स प्लेस हुए और 129 ऑफर्स मिले. औसत पैकेज भी 16.16 LPA तक पहुंच गया, जो पिछले सालों के मुकाबले बेहतर है.

विज्ञापन

IIIT Ranchi Placement 2026: अगर आप सोच रहे हैं कि इंजीनियरिंग कॉलेज में प्लेसमेंट का सीजन कैसा रहा, तो IIIT रांची के बैच 2022-26 के आंकड़े देखकर आपकी बांछें खिल जाएंगी. यहां ना सिर्फ बड़ी कंपनियां आईं बल्कि पैकेज भी दिल खुश करने वाले रहे. चलिए पूरा हिसाब-किताब समझते हैं.

विज्ञापन

IIIT Ranchi Placement 2026: हाईएस्ट पैकेज का धमाका

सबसे पहले बात उस नंबर की जो सबकी नजरें टिका देता है. हाईएस्ट CTC यानी 60 LPA. औसतन हर स्टूडेंट को 16.16 LPA का पैकेज मिला और मीडियन 12 LPA रहा. मतलब सिर्फ एक-दो स्टूडेंट का किस्मत नहीं चमकी, ज्यादातर बच्चों का पैकेज ठीक-ठाक शानदार रहा.


Image

कंपनियों की लाइन लगी है

IIIT रांची में The DE Shaw Group ने 60 ऑफर्स के साथ टॉप किया, उसके पीछे-पीछे Zomato 56 और Thought Nudge 50 ऑफर्स के साथ रहे. Nvidia, NVIDIA (अलग एंट्री के तौर पर), Arista Networks, Even, Even Healthcare जैसे नाम भी लिस्ट में ऊपर दिखे. कुल मिलाकर ढेर सारी टेक और फिनटेक कंपनियां कैंपस में डेरा डाले रहीं.


Image

ये भी पढ़ें: NIT Jamshedpur में वर्ष 2024-25 में 93.76% छात्रों का हुआ प्लेसमेंट, CSE समेत इन ब्रांच में 82 LPA तक पैकेज

किसने बांटे सबसे ज्यादा ऑफर

अगर सिर्फ ऑफर्स की गिनती करें तो Infosys ने 7 ऑफर्स दिए, NexTurn ने 5 और Nvidia ने 4. बाकी बची कंपनियों ने मिलकर 163 ऑफर्स दिए, जो पूरे पाई चार्ट का बड़ा हिस्सा हैं. यानी बड़ी कंपनियां भले कम ऑफर दें, पर मौका सबको मिला.

साल दर साल का सफर

पिछले पांच बैचों की बात करें तो 2019-23 बैच का हाईएस्ट पैकेज 83 LPA तक गया था, जो अब तक का रिकॉर्ड है. 2020-24 में कोविड के असर से नंबर थोड़े गिरे, लेकिन 2021-25 और 2022-26 में फिर रफ्तार पकड़ी. एवरेज CTC भी 12.8 से बढ़ते-बढ़ते 16.16 LPA तक पहुंच गया, जो साफ दिखाता है कि हर साल हालात बेहतर हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Computer Science नहीं, इस ब्रांच के स्टूडेंट्स को मिला 14.67 लाख का प्लेमसेंट, इंटरनेशनल कंपनी में जॉब

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola