बिहार डीएलएड की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अपना कॉलेज अलॉटमेंट
मेरिट लिस्ट चेक करते हुए बिहार डीएलएड स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो
Bihar DElEd Admission 2026: बिहार डीएलएड एडमिशन 2026-28 की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है. जिन उम्मीदवारों ने डीएलएड एडमिशन के लिए कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म भरा था, वे अब अपनी मेरिट लिस्ट और अलॉटेड कॉलेज की डिटेल चेक कर सकते हैं.
Bihar DElEd 3rd Merit List 2026: बिहार के सरकारी और प्राइवेट टीचर ट्रेनिंग कॉलेजों में डीएलएड (DElEd) में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए जरुरी अपडेट सामने आया है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सत्र 2026-28 के लिए तीसरी मेरिट लिस्ट (3rd Merit List) अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bsebdeled.com पर जारी कर दी है.
जो छात्र पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट में जगह नहीं बना पाए थे या स्लाइड-अप का ऑप्शन चुना था, वे अब ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उन्हें कौन सा कॉलेज अलॉट हुआ है.
कट-ऑफ और खाली सीटों की लिस्ट भी पोर्टल पर लाइव
तीसरे राउंड की मेरिट लिस्ट एंट्रेंस टेस्ट के स्कोर, कैटेगरी और छात्रों की कॉलेज चॉइस के आधार पर जारी की गई है. जिन छात्रों को इस लिस्ट में सीट अलॉट हुई है, वे तुरंत अपना अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर लें. इसके बाद तय समय सीमा के भीतर संबंधित कॉलेज में सिक्योरिटी फीस जमा करके अपने डॉक्यूमेंट्स वेरीफाई करवाएं और एडमिशन कन्फर्म करा लें.
बोर्ड ने मेरिट लिस्ट के साथ-साथ तीसरे राउंड की कट-ऑफ और सरकारी कॉलेजों में बची हुई खाली सीटों (Vacant Seats) की लिस्ट भी जारी की है. स्टूडेंट्स डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर बिहार बोर्ड द्वारा जारी की गई यह लिस्ट देख सकते हैं.
Bihar DElEd VACANT SEATS FOR ROUND-3
Bihar DElEd CUT OFF LIST 2026 (ROUND-3)
अलॉटमेंट लेटर कैसे करें डाउनलोड?
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं.
- सबसे पहले बिहार डीएलएड की ऑफिशियल वेबसाइट bsebdeled.com/login पर जाएं.
- होमपेज पर दिए गए लॉगिन सेक्शन में अपना Roll Number और Date of Birth डालकर लॉगिन करें.
- पोर्टल पर लॉगिन होते ही स्क्रीन पर 3rd Allotment Letter का ऑप्शन दिखाई देगा.
- उस पर क्लिक करते ही आपको अलॉटेड कॉलेज का नाम और रिपोर्टिंग से जुड़े निर्देश स्क्रीन पर आ जाएंगे.
- अलॉटमेंट लेटर को डाउनलोड कर लें और एडमिशन के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें.

एडमिशन के लिए इन डॉक्यूमेंट्स को रखें तैयार
कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय छात्रों को अपने सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाने होंगे.
- 10वीं और 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट और सर्टिफिकेट.
- डीएलएड एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड.
- ऑनलाइन सीएएफ (CAF) की कॉपी और 3rd राउंड का अलॉटमेंट लेटर.
- जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और 4 से 5 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो.
ये भी पढ़ें: इंटर में नामांकन लेने का आखिरी मौका, खाली सीटों पर ऐसे पाएं एडमिशन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए