बंगाल में फुटबॉल एकेडमी खोलेंगे बॉलीवुड स्टार और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती, जानें पूरा प्लान

Updated:
विज्ञापन

मिथुन चक्रवर्ती.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बॉलीवुड अभिनेता और बीजेपी नेता मिथुन चक्रवर्ती ने 15 साल के इंतजार के बाद बंगाल फुटबॉल एकेडमी को फिर से शुरू करने की घोषणा की है. इस पहल का उद्देश्य राज्य के हर जिले से प्रतिभाशाली फुटबॉलरों को ढूंढ़कर उन्हें आगे लाना है. जानें क्या है पूरा प्लान.

विज्ञापन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मिथुन चक्रवर्ती ने राज्य में बंगाल फुटबॉल एकेडमी बनाने की पहल फिर से शुरू की है. वह करीब 15 साल से इसकी कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने न्यूटाउन में पूर्व फुटबॉलरों के साथ एकेडमी की योजना पर सोमवार को चर्चा की.

विज्ञापन

प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे लायेंगे : मिथुन

मिथुन चक्रवर्ती की योजना प्रत्येक जिले से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे लाना है. वह पहाड़ी इलाकों पर भी फोकस करेंगे. बॉलीवुड के एक्टर से नेता बने मिथुन दा की योजना शुरू में 60 फुटबॉलर के साथ एकेडमी शुरू करना है.

‘1 करोड़ बैंक में, 2-3 करोड़ चंदा से जुटायेंगे’

मिथुन चक्रवर्ती ने एकेडमी की वित्तीय योजना के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि बीते 15 वर्षों से कुछ हुआ नहीं, क्योंकि मेरा नाम आते ही सब कुछ बैन कर दिया गया. कोई मैदान, कोई फील्ड कुछ नहीं दिया गया. बोल के भी नहीं दिया. इसलिए 15 साल से ये ठप पड़ा था. हमलोगों ने एक करोड़ रुपए जमा करके रखे हैं, जो अभी भी बैंक में हैं. इस एकेडमी को चलाने के लिए, इसको ताकत देने के लिए और 2-3 करोड़ रुपए चंदा से जुटायेंगे, ताकि बंगाल फुटबॉल एकेडमी अच्छी तरह से चल सके.

ये भी पढ़ें: West Bengal : सीआइएससीइ अंडर-17 फुटबॉल टूर्नामेंट में सेंट थॉमस ब्वायज स्कूल कोलकाता ने मारी बाजी

पहले चरण में चुने जायेंगे 60 खिलाड़ी : मिथुन

भाजपा नेता ने कहा- हमलोग अभी जिलों में लोगों को भेजेंगे. सब जगह से अच्छे खिलाड़ियों को चुनेंगे. प्रथम चरण में 60 खिलाड़ियों को चुना जायेगा. मैं चाहता हूं कि आदिवासी खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिले. पहाड़ी इलाकों में, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग जैसे पहाड़ी इलाकों में जो लड़के अच्छा खेलते हैं, उनको भी एकाडेमी में जगह दी जायेगी. अभी 4-5 ग्राउंड का चयन किया गया है. टेंडर के जरिये जो हमें आवंटित किया जायेगा, वहां एकेडेमी शुरू करेंगे.

अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जिलों में करेंगे प्रतिभा की खोज

चयन प्रक्रिया पर भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष राजू बनर्जी ने कहा- यह पूरी तरह से पारदर्शी होगा. बंगाल से जुड़े जितने भी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, वे इसमें जुटे हैं. हमलोगों ने एक योजना बनायी है. ये अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जिला स्तर पर जाकर वहां स्काउटिंग करेंगे, जो सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं, उन्हें कोलकाता लायेंगे और फिर फाइनल सेलेक्शन होगा. चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता होगी. जो श्रेष्ठ खिलाड़ी हैं, वही इसका हिस्सा बनेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola