इग्नू में एडमिशन का एक और मौका, बढ़ी लास्ट डेट
स्टूडेंट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)
IGNOU Admission 2026: इग्नू ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन मोड के विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन के लिए लास्ट डेट बढ़ा दी गई है. अब स्टूडेंट्स 30 सितंबर 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं.
IGNOU July Admission 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने जुलाई 2026 सेशन के लिए एडमिशन की लास्ट डेट एक बार फिर बढ़ा दी है. अब ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन मोड के विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्र 30 सितंबर 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं.
ऐसे छात्रों जिन्होंने अब तक किसी कारण से आवेदन नहीं किया है, उनके लिए यह एक और मौका है. IGNOU में यूजी, पीजी, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट समेत कई तरह के कोर्स संचालित किए जाते हैं.
किन कोर्स में ले सकते हैं एडमिशन?
IGNOU के जुलाई 2026 सेशन में ODL और ऑनलाइन मोड के तहत कई तरह के प्रोग्राम में एडमिशन दिया जाता है. इनमें बैचलर्स, पोस्ट ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स शामिल हैं.
ऑनलाइन प्रोग्राम में एमए, एमकॉम, एमबीए, एमसीए, बीसीए, बीकॉम, बीएसडब्ल्यू, टूरिज्म से जुड़े कोर्स समेत कई ऑप्शन उपलब्ध हैं.
IGNOU Admission 2026: कहां करना होगा आवेदन?
ODL प्रोग्राम में एडमिशन लेने वाले छात्र IGNOU के Samarth Admission Portal के जरिए आवेदन कर सकते हैं. वहीं ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए अलग ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल उपलब्ध है. आवेदन से पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: NEET UG Counselling 2026: राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी का शेड्यूल जारी, यहां देखें पूरा अप्डेट
IGNOU Admission 2026: आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले IGNOU के संबंधित एडमिशन पोर्टल पर जाएं.
- न्यू रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन पर क्लिक करें. यूजरनेम और पासवर्ड बनाकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
- अब अपनी लॉगिन डिटेल से पोर्टल पर लॉगिन करें.
- व्यक्तिगत जानकारी और पसंद का प्रोग्राम भरें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स निर्धारित साइज में अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क और प्रोग्राम फीस का ऑनलाइन भुगतान करें.
- फॉर्म जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सेव कर लें.
आवेदन के लिए कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी?
आवेदन करते समय छात्रों को कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी. इनमें पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाणपत्र और जरूरत के अनुसार कैटेगरी सर्टिफिकेट शामिल हैं. इसके अलावा एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भी जरूरी है, क्योंकि एडमिशन से जुड़े अपडेट इन्हीं माध्यमों से मिलेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए