17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा पर बिहार-झारखंड में स्कूल बंद रहेंगे या नहीं? जानें छुट्टी का अपडेट

Updated:
विज्ञापन

स्कूल से बाहर निकलते हुए स्टूडेंट्स की AI जनरेटेड फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Vishwakarma Puja School Holiday 2026: 17 सितंबर 2026 को विश्वकर्मा पूजा है. इस दिन बिहार और झारखंड में स्कूल खुले रहेंगे या नहीं? हालांकि क्या आप जानते हैं कि यह पूजा इसी तारीख को क्यों मनाई जाती है? यहां जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यताओं के बारे में.

विज्ञापन

Vishwakarma Puja School Holiday 2026: 17 सितंबर 2026 को विश्वकर्मा पूजा है. ऐसे में छात्रों और पेरेंट्स के मन में यह सवाल जरूर होगा कि इस दिन स्कूल बंद रहेंगे या नहीं? अगर आप भी इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो यह आर्टिकल जरूर पढ़ें. इस आर्टिकल में हम आपको खासतौर पर बिहार और झांरखंड के स्कूलों में विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी होगी या नहीं इस बारे में बताएंगे.

विज्ञापन

Vishwakarma Puja Holiday in Jharkhand 2026: क्या झारखंड के स्कूलों में विश्वकर्मा पूजा पर होगी छुट्टी?

झारखंड सरकार की ओर से 2026 की छुट्टियों की जारी रिपोर्ट के अनुसार सितंबर महीने में कई छुट्टिया हैं. इस सूची में 17 सितंबर 2026 को विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी भी दर्ज है. हालांकि यह जानाकरी सरकारी स्कूलाें के बारे में दी गई है. इस दिन प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी रहेगी या नहीं, यह स्कूल की ओर से जारी नोटिस में पता चलेगा.

Vishwakarma Puja Holiday in Jharkhand 2026 Official Notice Check Here

ये भी पढ़ें: Bank Holiday September: 11 सितंबर से लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानिए क्यों... ?

Vishwakarma Puja Holiday in Bihar 2026: बिहार के स्कूलाें में छुट्टी रहेगी या नहीं?

बिहार सरकार की ओर से जारी 2026 के अवकाश कैलेंडर के अनुसार सितंबर महीने में कई अहम छुट्टियां निर्धारित हैं. इस सूची के अनुसार विश्वकर्मा पूजा पर 17 सितंबर 2026 को बिहार में रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे होगी. यहां हम आपको बता दें कि रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे का मतलब इस छुट्टी को लेकर राज्य सरकार आखिरी फैसला लेगी. इसलिए स्टूडेंट्स और पेरेंट्स इस बारे में फाइनल कन्फर्मेशन के लिए स्कूल की ओर से जारी नोटिस पर नजर बनाए रखें.

Vishwakarma Puja Holiday in Bihar 2026 Official Notice Check Here

Vishwakarma Puja 17 September को ही क्यों मनाया जाता है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विश्वकर्मा पूजा हर साल 17 सितंबर को मनाई जाती है. इस दिन को कन्या संक्रांति से भी जोड़ा जाता है. भगवान विश्वकर्मा को देवताओं का शिल्पकार और वास्तुकार माना जाता है, इसलिए इस अवसर पर औजारों, मशीनों और कार्यस्थलों की पूजा करने की परंपरा है. इस दिन लोग घरों में भी उपयोग में आने वाली मशीनों, गाड़िया और लैपटॉप या प्रिंटर जैसे मशीनों की पूजा करते हैं.

ये भी पढ़ें: September School Holiday List 2026: सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, देखें बिहार-झारखंड की पूरी लिस्ट और बनाएं अपना प्लान

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन