CBSE 10वीं कक्षा की डेटशीट कब होगी जारी? देखें अपडेट
एग्जाम की सांकेतिक तस्वीर
CBSE Class 10 Date Sheet 2027: CBSE अगले साल की बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहा है. जल्द ही 10वीं कक्षा के लिए डेटशीट जारी की जाएगी. CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट को लेकर स्टूडेंट्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं.
CBSE Class 10 Date Sheet 2027: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर सकता है. हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक 2027 की फाइनल डेटशीट जारी नहीं की गई है. स्टूडेंट्स को डेटशीट से जुड़ी ऑफिशियल जानकारी के लिए CBSE की वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है.
कब जारी होगी CBSE Class 10 Date Sheet 2027?
CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट को लेकर स्टूडेंट्स लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं की फाइनल डेटशीट अक्टूबर से नवंबर 2026 के बीच जारी होने की उम्मीद है. हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी इसकी ऑफिशियल डेट नहीं जारी की गई है.
फरवरी से मार्च 2027 के बीच हो सकती हैं मुख्य परीक्षाएं
CBSE Class 10 Board Exam 2027 की मुख्य परीक्षाएं फरवरी से मार्च 2027 के बीच आयोजित होने की संभावना है. CBSE ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर दो चरणों की व्यवस्था की है. इसके तहत मुख्य बोर्ड परीक्षा Phase I में आयोजित की जाएगी, जबकि दूसरे चरण में सुधार परीक्षा का मौका मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: स्कूल स्टूडेंट्स के लिए हिंदी दिवस पर सबसे आसान निबंध, 10 लाइन और 250 शब्दों में यहां से करें तैयार
जनवरी से शुरू हो सकती हैं प्रैक्टिकल परीक्षाएं
सामान्य स्कूलों के लिए कक्षा 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 जनवरी से 14 फरवरी 2027 के बीच आयोजित होने की संभावना है. वहीं, विंटर-बाउंड स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर 2026 में आयोजित की जा सकती हैं.
मई 2027 में हो सकती है Phase II परीक्षा
CBSE क्लास 10 बोर्ड एग्जाम 2027 के दूसरे फेज यानी Phase II की परीक्षा मई 2027 में आयोजित होने की संभावना है. यह चरण मुख्य रूप से सुधार परीक्षा के तौर पर हो सकता है. बोर्ड की ओर से परीक्षा से जुड़ी फाइनल जानकारी डेटशीट जारी होने के साथ स्पष्ट की जाएगी.
ये भी पढ़ें: 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा पर बिहार-झारखंड में स्कूल बंद रहेंगे या नहीं? जानें छुट्टी का अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए