DU Top Colleges Cut Off 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में लेना है एडमिशन, यहां देखें मिरांडा हाउस, हिंदू कॉलेज समेत इन टॉप कॉलेज का कटऑफ

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 08 Jul 2025 1:08 PM

विज्ञापन

DU Top Colleges Cut Off 2025

DU Top Colleges Cut Off 2025: दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला लेना हर छात्र का सपना होता है. मिरांडा हाउस, लेडी श्री राम कॉलेज, हिंदू कॉलेज डीयू के कुछ ऐसे फेमस कॉलेज हैं, जिनकी काफी डिमांड है. CUET रिजल्ट के बाद सभी कॉलेज एडमिशन प्रोसेस शुरू करेगा. ऐसे में जानते हैं डीयू के टॉप कॉलेज का कटऑफ

विज्ञापन

DU Top Colleges Cut Off 2025: सीयूईटी यूजी रिजल्ट आने के बाद सभी यूनिवर्सिटी/कॉलेज ने दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बात करें दिल्ली यूनिवर्सिटी कि तो यहां के कई कॉलेज हैं जो छात्रों की पहली पसंद है जैसे कि मिरांडा हाउस, हिंदी कॉलेज और लेडी श्री राम कॉलेज आदि. ऐसे में आज जानेंगे दिल्ली के टॉप कॉलेज की सीयूईटी यूजी 2025 की संभावित कटऑफ.

DU Top Colleges Cut Off 2025: यहां देखें 8 कॉलेज का कटऑफ

कॉलेजबीकॉम बीएससीबीए 
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स99-100NANA
शहीद भगत सिंह कॉलेज98 – 9998 – 9997 – 98
मिरांडा हाउस 99 – 10092 – 9399 – 100
लेडी श्री राम कॉलेज विमेन99 – 10093 – 9598 – 99.5
किरोड़ीमल कॉलेज99 – 10096 – 9899 या अधिक
गार्गी कॉलेज 80 – 8176 – 7888 – 90
हंस राज कॉलेज99 – 10099 – 10099 या अधिक
हिंदू कॉलेज 99 – 10096 – 9898.5 – 99.5

DU Admission 2025: सीयूईटी से डीयू के कुल 69 कॉलेजों में मिलेगा दाखिला 

यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि CUET UG Score से दिल्ली यूनिवर्सिटी के 69 कॉलेजों के 79 कोर्सेज में दाखिला मिलेगा. दिल्ली यूनिवर्सिटी के कुल 71,624 सीटों पर एडमिशन होगा. डीयू के सबसे ज्यादा फेमस कॉलेज मिरांडा हाउस, लेडी श्री राम कॉलेज, हिंदू कॉलेज आदि हैं. आमतौर पर इन कॉलेजों का कटऑफ हाई होता है. इसी तरह डीयू में राजनीति विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र और अंग्रेजी कुछ ऐसे विषय हैं जिनकी काफी डिमांड होती है. ऐसे में इन विषयों के कटऑफ भी हाई जाते हैं. 

DU Admission 2025 New Changes: डीयू ने किया नियमों में बदलाव 

वहीं इस साल दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) ने इस साल नियमों में बदलाव किया है. छात्र अब भाषा और तीन विषय या दो भाषा और दो विषय में से अपने अनुसार विकल्प चुन सकते हैं. छात्र जो भी ऑप्शन चुनेंगे, उन्हें उसी आधार पर प्रवेश दिया जाएगा. साथ बीएससी (ऑनर्स) के लिए भाषा पेपर में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक अनिवार्य है. 

यह भी पढ़ें- Most Educated IPS Officer: भारत के सबसे पढ़े-लिखे IPS ऑफिसर कौन हैं? नाम जानकर दोगुनी कर देंगे तैयारी!

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola