DU Admission 2025: डीयू में दाखिला का 2nd फेज आज से शुरू, नोट कर लें महत्वपूर्ण डेट्स
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 08 Jul 2025 11:44 AM
DU Admission 2025
DU Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय में फेज 2 के तहत एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. दूसरे फेज की प्रक्रिया 14 जुलाई तक चलेगी. इस दौरान आप कॉलेज और विषय का चुनाव कर लें. वहीं डीयू CSAS एडमिशन प्रोसेस की सभी महत्वपूर्ण डेट्स नोट कर लें-
DU Admission 2025: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में दाखिला लेना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है. डीयू आज से यानी कि 8 जुलाई 2025 से कॉमन सीट एलोकेशन के दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू करेगा. दूसरे फेज की प्रक्रिया 14 जुलाई तक चलेगी. सीयूईटी यूजी 2025 परीक्षा पास करने वाले कैंडिडेट्स डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंद का कोर्स और कॉलेज चुन सकते हैं.
DU Admission 2025: मुख्य डेट्स
CSAS कॉलेज और कोर्स का विकल्प भरना- 8 जुलाई से 14 जुलाई तक
वरीयता का ऑटो-लॉक- 14 जुलाई, रात 11:59 बजे तक
वरीयता बदलने की विंडो- 15 जुलाई, 5 बजे से 16 जुलाई 11:59 बजे तक
पहली आवंटन लिस्ट- 19 जुलाई, शाम 5 बजे जारी होगी
सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि- 21 जुलाई, शाम 4:59 बजे तक
कॉलेज द्वारा ऑनलाइन आवेदन सत्यापन- 19 जुलाई से 22 जुलाई के बीच
फीस भरने की अंतिम तिथि- 23 जुलाई, शाम 4:59 बजे तक
रिक्त सीटों की जानकारी- 24 जुलाई, शाम 5 बजे
DU Admission 2025: डैशबोर्ड में विषय की प्राथमिकता चुनें
डीयू एडमिशन (DU Admission) प्रक्रिया के तहत यूनिवर्सिटी छात्रों से जानकारी की पुष्टि करेगा और उनके कॉलेज व कोर्स की प्राथमिकता मांगेगा. वहीं छात्रों को डैशबोर्ड में 12वीं और ग्रेजुएशन में वे कौन सा विषय चुनेंगे दोनों का मिलान करना होगा. सबजेक्ट मैपिंग करने के बाद छात्रों को ये जानकारी भी देनी होगी कि वे किन कोर्सेज में योग्य हैं. योग्यता की पुष्टि के लिए विषय स्कोर भी देना होगा.
डीयू के एडमिशन पोर्टल का पता है, admission.uod.ac.in
DU Admission 2025: कॉलेज और विषय का चुनाव सोच समझकर करें
छात्रों को ये सलाह दी जाती है कि वे कॉलेज और विषय का चुनाव सोच समझकर करें क्योंकि एक बाल च्वॉइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए, इसके बाद इसमें बदलाव नहीं किया जा सकता. डीयू में किस कोर्स के लिए क्या योग्यता चाहिए इसकी पूरी जानकारी वेबसाइट के प्रॉसपेक्टस ऑप्शन में दी है. बेहतर होगा छात्र इसे एक बार अच्छे से पढ़ लें.
यह भी पढ़ें- Success Story: बस कंडक्टर की होनहार बेटी, पहले बनी डॉक्टर फिर IAS, राहुल गांधी ने उन्हीं के सामने भरा था पर्चा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










