दुर्गा पूजा 2026: पहली बार मॉल में गूंजेंगे ढाक, पूरे विधि-विधान से होगी मां दुर्गा की पूजा

Updated:
विज्ञापन

पूजा पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा.

कोलकाता में 2026 की दुर्गा पूजा का उत्साह शुरू हो गया है. इस बार साउथ सिटी मॉल एक अनूठा अनुभव लेकर आ रहा है. पहली बार, मॉल के भीतर वैदिक रीति-रिवाजों से भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन होगा. यहां आने वाले लोगों को शॉपिंड और अड्डा के साथ-साथ पूजा का आनंद भी मिलेगा. पढ़ें डिटेल रिपोर्ट.

विज्ञापन

Durga Puja 2026: कोलकाता में दुर्गा पूजा 2026 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. कुम्हारटोली (Kumartuli) में मूर्तिकार मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. इस बार की दुर्गा पूजा कोलकाता के लोगों के लिए बेहद खास और अनूठी होने जा रही है. पहली बार शहर के एक मॉल साउथ सिटी मॉल (South City Mall) में विधि-विधान के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन होगा.

विज्ञापन

शॉपिंग और ‘अड्डा’ के साथ पूजा का आनंद

अब तक साउथ सिटी मॉल में केवल मां दुर्गा की सांकेतिक प्रतिमा या सजावट की जाती थी. इस बार मॉल के कैंपस में एक भव्य पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है.

संपूर्ण वैदिक रीति-रिवाज से होगी पूजा

मॉल के निदेशक दीप विश्वास ने बताया कि ‘कोला बाउ स्नान’ (Kola Bou Snan) से लेकर ‘अष्टमी अंजली’ (Ashtami Anjali) तक सभी धार्मिक अनुष्ठान और पूजा-पाठ पुजारी संपन्न करायेंगे. उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा सामाजिक मिलन का सबसे बड़ा मंच है. हम चाहते हैं कि लोग शॉपिंग, खान-पान और दोस्तों के साथ ‘अड्डा’ (बातचीत) के बीच ही पूजा के पवित्र माहौल और उत्सव का भी आनंद लें.

ये भी पढ़ें: बंगाल में दुर्गा पूजा के 400 करोड़ के सरकारी अनुदान पर संकट! शुभेंदु अधिकारी की एक घोषणा से सहमीं 44000 कमेटियां

यात्रा है पूजा पंडाल का थीम

प्रसिद्ध कलाकार शुभंकर दत्त निर्माण कार्य कर रहे हैं. पंडाल का थीम ‘यात्रा’ (Jatra - The Journey) रखी गयी है. इसमें ग्रामीण इलाकों के पारंपरिक ‘हाट’ (बाजार) से लेकर आधुनिक ‘शॉपिंग मॉल’ तक के विकास के सफर को दर्शाया जायेगा. साथ ही, लोक कथाओं से जुड़ी मां दुर्गा की अनसुनी कहानियों को भी दिखाया जायेगा.

ये भी पढ़ें: नंदीग्राम से नबान्न : कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगी बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के राजनीतिक सफर की झलक

इंजीनियरिंग की अनोखी चुनौती

बंद मॉल के भीतर विशाल पंडाल बनाना अपने आप में एक चुनौती है. कलाकार शुभंकर दत्त ने बताया कि मॉल की सुरक्षा, वायु संचार और संरचनात्मक स्थिरता बनाये रखने के लिए इंजीनियरों के साथ विशेष चर्चा के बाद निर्माण कार्य शुरू किया गया है.

ये भी पढ़ें: दुर्गा पूजा अनुदान नीति में होगा बदलाव, 10 लाख से कम बजट वाले क्लबों को ही मदद देगी शुभेंदु अधिकारी सरकार!


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola