एक साल में करें IGNOU से MA, Hindi से English तक इन 5 कोर्स में एडमिशन का मौका

Updated:
विज्ञापन

इग्नू कोर्स

IGNOU Admission 2026: IGNOU ने जुलाई 2026 सत्र के लिए 5 विषय में मास्टर्स कोर्स के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू की है. हिस्ट्री, हिंदी, इंग्लिश, सोशियोलॉजी और इकोनॉमिक्स कोर्स में स्टूडेंट्स एडमिशन ले सकते हैं. 4 वर्षीय ग्रेजुएशन करने वाले स्टूडेंट्स ही अप्लाई कर पाएंगे.

विज्ञापन

IGNOU Admission 2026: अगर आप घर बैठे मास्टर्स करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है. इग्नू ने हिंदी, हिस्ट्री समेत 5 विषय में एक वर्षीय मास्ट्रर्स डिग्री कोर्स के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस कोर्स में चार साल का ग्रेजुएशन करने वाले स्टूडेंट्स ही एडमिशन ले सकेंगे. इग्नू का ये कार्यक्रम ओपन डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड में होगा यानी कि आप घर बैठे पढ़ाई कर सकेंगे.

विज्ञापन

1.MA Hindi

IGNOU के एक वर्षीय MA Hindi कार्यक्रम का कोड MAHDOY है. इस कोर्स की पढ़ाई हिंदी माध्यम में होगी.

  • कोर्स: MA Hindi.
  • कार्यक्रम कोड: MAHDOY.
  • अवधि: 1 वर्ष.
  • माध्यम: हिंदी.
  • मोड: Open Distance Learning.
  • पात्रता: किसी भी विषय में चार वर्षीय स्नातक डिग्री.
  • सत्र: जुलाई 2026.
  • खास बात: कार्यक्रम संबंधित UGC अधिसूचना के अनुरूप तैयार किया गया है.



2.MA History

इतिहास में रुचि रखने वाले विद्यार्थी IGNOU के MA History (MAHIOY) में दाखिला ले सकते हैं. यह भी एक वर्षीय डिग्री कार्यक्रम है.

  • कोर्स: MA History.
  • कार्यक्रम कोड: MAHIOY.
  • अवधि: 1 वर्ष.
  • माध्यम: हिंदी और अंग्रेजी.
  • मोड: Open Distance Learning.
  • स्कूल: School of Social Sciences.
  • पात्रता: चार वर्षीय Bachelor's Degree with Honours या Honours with Research.
  • स्टेटस: Admissions Open.

3.MA Sociology

समाज और सामाजिक बदलाव को समझने में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए MA Sociology (MASOOY) एक विकल्प है. यह कोर्स भी एक साल में पूरा किया जा सकता है.

  • कोर्स: MA Sociology.
  • कार्यक्रम कोड: MASOOY.
  • अवधि: 1 वर्ष.
  • माध्यम: हिंदी और अंग्रेजी.
  • मोड: Open Distance Learning.
  • स्कूल: School of Social Sciences.
  • पात्रता: चार वर्षीय Bachelor's Degree with Honours या Honours with Research.
  • स्टेटस: Admissions Open.

4.MA English

अंग्रेजी साहित्य और भाषा में उच्च शिक्षा हासिल करने के इच्छुक विद्यार्थी MA English (MAEGOY) में आवेदन कर सकते हैं.

  • कोर्स: MA English.
  • कार्यक्रम कोड: MAEGOY.
  • अवधि: 1 वर्ष.
  • माध्यम: अंग्रेजी.
  • मोड: Open Distance Learning.
  • स्कूल: School of Humanities.
  • पात्रता: चार वर्षीय Bachelor's Degree with Honours या Honours with Research.
  • फीस: Affordable Fee Structure.
  • खास बात: कार्यक्रम NEP 2020, UGC Curriculum Framework (P.G.) और NCrF के अनुरूप डिजाइन किया गया है.
  • स्टेटस: Admission Open.


5.MA Economics

अर्थशास्त्र में पोस्टग्रेजुएशन करने वाले विद्यार्थियों के लिए IGNOU ने MA Economics (MAECOY) कार्यक्रम पेश किया है.

  • कोर्स: MA Economics.
  • कार्यक्रम कोड: MAECOY.
  • अवधि: 1 वर्ष.
  • माध्यम: हिंदी और अंग्रेजी.
  • मोड: Open Distance Learning.
  • स्कूल: School of Social Sciences.
  • पात्रता: चार वर्षीय Bachelor's Degree with Honours या Honours with Research.
  • स्टेटस: Admission Open.

एक साल में MA की डिग्री का मौका

IGNOU के इन पांच कार्यक्रमों के जरिए पात्र विद्यार्थी एक वर्षीय पोस्टग्रेजुएट डिग्री कार्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं. अलग-अलग विषयों के ये कोर्स उन विद्यार्थियों के लिए उपयोगी हो सकते हैं, जो ओपन डिस्टेंस लर्निंग के माध्यम से उच्च शिक्षा जारी रखना चाहते हैं. प्रवेश और कार्यक्रम से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार IGNOU की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जानकारी देख सकते हैं.


ये भी पढ़ें: IGNOU से की है पढ़ाई? हर महीने कमा सकती हैं 7000 रुपये, LIC दे रहा है मौका



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola