RRVUNL Recruitment 2026: 2005 पदों पर भर्ती के लिए फिर मिला मौका, जानें नई डेट
कैंडिडेट की अप्लाई करते हुए सांकेतिक फोटो (AI Generated)
RRVUNL Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी दी गई है. जूनियर इंजीनियर, अकाउंटेंट और असिस्टेंट के 2005 पदों पर आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर दी गई है.
RRVUNL Recruitment 2026: राजस्थान बिजली विभाग में सरकारी नौकरी पाने का मन बना रहे स्टूडेंट्स के लिए बहुत अच्छी खबर है. राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) ने अलग-अलग पदों पर निकली 2,005 वैकेंसी के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट को आगे बढ़ा दिया है. अगर आप भी इन पदों के लिए जरूरी योग्यता रखते हैं और किसी वजह से अब तक फॉर्म नहीं भर पाए थे, तो तुरंत अप्लाई करें ताकि यह मौका हाथ से न निकले.
31 अगस्त तक भर सकते हैं ऑनलाइन फॉर्म
विद्युत निगम (Electricity Corporation) द्वारा जारी नई नोटिफिकेशन के अनुसार, जूनियर इंजीनियर-I, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट के पदों पर एप्लीकेशन प्रोसेस पहले 05 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक तय की गई थी. लेकिन अब कैंडिडेट्स को राहत देते हुए अब लास्ट डेट को बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 (रात 12 बजे तक) कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें: Samastipur: 10वीं पास युवाओं के लिए 170 पदों पर बंपर बहाली, सात प्रखंडों में लगेगा जॉब कैंप
RRVUNL Recruitment 2026: लास्ट डेट के बाद बंद हो जाएगा लिंक
निगम के मुख्य कार्मिक अधिकारी(Chief Personnel Officer) ने साफ किया है कि 31 अगस्त की रात 12 बजे के बाद ऑफिशियल पोर्टल पर आवेदन करने का लिंक बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद किसी भी कैंडिडेट को दोबारा फॉर्म भरने का मौका नहीं मिलेगा. पहले जारी भर्ती विज्ञापन (संख्या RVUN Rectt.-2026-27 01) की बाकी सभी शर्तें और नियम पहले जैसे ही रहेंगे.
Click Here to Check: Official Notification
किन-किन पदों पर हो रही है भर्ती?
इस भर्ती अभियान के जरिए राजस्थान के अलग-अलग बिजली निगमों (RVUN, RVPN, JVVNL, AVVNL, JdVVNL) में कुल 2,005 वैकेंसी को भरा जाएगा:
- कनिष्ठ अभियंता-प्रथम (Junior Engineer-I)
- कनिष्ठ लेखाकार (Junior Accountant)
- कनिष्ठ सहायक, वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय (Junior Assistant, Commercial Assistant-II)
RRVUNL Recruitment 2026: अप्लाई करते समय रखें ध्यान
इच्छुक कैंडिडेट्स राजस्थान बिजली निगम की ऑफिशियल वेबसाइट energy.rajasthan.gov.in पर जाकर आसानी से ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं. लास्ट डेट वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक होने की वजह से सर्वर में दिक्कत हो सकता है, इसलिए 31 अगस्त का इंतजार किए बिना समय रहते अपना एप्लीकेशन पूरा कर लें.
ये भी पढ़ें: सीवान में TRE-4 के लिए 1189 शिक्षक पद रिक्त, प्राथमिक विद्यालयों में सिर्फ उर्दू की वैकेंसी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए