Samastipur: 10वीं पास युवाओं के लिए 170 पदों पर बंपर बहाली, सात प्रखंडों में लगेगा जॉब कैंप
प्रतीकात्मक तस्वीर
समस्तीपुर जिले के युवाओं के लिए सुरक्षा क्षेत्र में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर है। एसआईएस सिक्योरिटीज द्वारा 170 जवानों की भर्ती के लिए सात प्रखंडों में जॉब कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। 10वीं पास युवा शारीरिक योग्यता जांच के बाद सीधे नौकरी पा सकते हैं।
Samastipur Job Camp: जिला नियोजनालय की ओर से सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए अच्छी खबर है. एसआईएस सिक्योरिटीज की ओर से जिले में 170 जवानों की नियुक्ति की जायेगी. इसके लिए समस्तीपुर के सात प्रखंडों में जॉब कैंप आयोजित किये जायेंगे. कैंप में 10वीं पास अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे और चयन प्रक्रिया के दौरान शारीरिक योग्यता की भी जांच की जायेगी.
आपके शहर में
सात प्रखंडों में लगेगा जॉब कैंप
जिला नियोजन पदाधिकारी रोहित आनंद ने बताया कि सुरक्षा क्षेत्र में बहाली के लिए प्रखंड स्तर पर जॉब कैंप आयोजित किये जा रहे हैं. कैंप में निबंधित अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे.
जॉब कैंप की तारीख और स्थान इस प्रकार हैं:
| प्रखंड | जॉब कैंप की तारीख |
| पटोरी | 27 अगस्त |
| वारिसनगर | 28 अगस्त |
| कल्याणपुर | 29 अगस्त |
| पूसा | 31 अगस्त |
| ताजपुर | 1 सितंबर |
| सरायरंजन | 2 सितंबर |
| मोहिउद्दीननगर | 3 सितंबर |
सभी जॉब कैंप संबंधित प्रखंड कार्यालय में आयोजित किये जायेंगे.
ऑन स्पॉट होगी भर्ती
जिला नियोजन पदाधिकारी के अनुसार जॉब कैंप में अभ्यर्थियों की मौके पर ही चयन प्रक्रिया पूरी की जायेगी. इसमें शारीरिक योग्यता की भी जांच होगी. एसआईएस सिक्योरिटीज की ओर से जवान, सुपरवाइजर सहित अन्य पदों पर नियुक्ति की जायेगी.
10वीं पास अभ्यर्थी ले सकेंगे हिस्सा
जवान पद के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गयी है. जिला नियोजनालय की ओर से युवाओं से जॉब कैंप में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गयी है.
यह भी पढ़ें
Samastipur News: मनरेगा की 7 योजनाओं में बिना काम 9.81 लाख की निकासी का आरोप, जांच के आदेश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए