1 साल में करें पत्रकारिता में MA, IGNOU ने जारी किया नोटिस
इग्नू (गोल घेरे में -स्टूडेंट्स की सांकेतिक तस्वीर)
IGNOU MA Journalism Admission 2026: इग्नू ने 1 वर्षीय जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन मास्टर्स कोर्स शुरू किया है. इस कोर्स के लिए 4 वर्षीय ग्रेजुएशन वाले स्टूडेंट्स अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने से पहले यहां डिटेल देखें.
IGNOU MA Journalism Admission 2026: पत्रकारिता और जनसंचार के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए इग्नू की ओर से खास मौका है. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने 1 वर्षीय MA Journalism and Mass Communication प्रोग्राम में एडमिशन की जानकारी जारी की है. यह कोर्स Open Distance Learning (ODL) Mode में संचालित किया जाएगा.
1 साल में पूरी होगी MA की पढ़ाई
इग्नू के School of Journalism and New Media Studies के तहत संचालित इस प्रोग्राम का कोर्स कोड MAJMCOY है. इस कोर्स की अवधि एक साल की रखी गई है. खास बात यह है कि यह कोर्स हिंदी और इंग्लिश दोनों मीडियम में उपलब्ध है.
IGNOU MA Course: कौन ले सकता है एडमिशन?
इस कोर्स में प्रवेश के लिए कैंडिडेट्स के पास 4 वर्षीय स्नातक डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवार के पास Honours या Honours with Research के साथ चार वर्षीय Bachelor's Degree होना जरूरी है.
घर से कर सकेंगे पढ़ाई
यह प्रोग्राम Open Distance Learning Mode में है. ऐसे में नौकरी या अन्य जिम्मेदारियों के साथ उच्च शिक्षा जारी रखने वाले छात्रों के लिए भी यह कोर्स उपयोगी हो सकता है. पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और मीडिया से जुड़े क्षेत्र में आगे करियर बनाने वाले विद्यार्थी इसमें प्रवेश ले सकते हैं.
IGNOU MA Journalism Admission 2026: ऐसे करें आवेदन
IGNOU ने इस प्रोग्राम के लिए Admission Open बताया है. इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाकर एडमिशन से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं. पोस्टर में दिए गए QR Code को स्कैन करके भी अधिक जानकारी और आवेदन प्रक्रिया तक पहुंचा जा सकता है.
ये भी पढ़ें: IGNOU से की है पढ़ाई? हर महीने कमा सकती हैं 7000 रुपये, LIC दे रहा है मौका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए