UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट 2026 लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Updated:
विज्ञापन

CAPF Candidate Representational Image (AI Generated)

UPSC CAPF AC Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने CAPF असिस्टेंट कमांडेंट भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. लिखित परीक्षा 19 जुलाई 2026 को हुई थी.

विज्ञापन

UPSC CAPF AC Result 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने CAPF असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. आयोग ने 25 अगस्त 2026 को रिजल्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया है.

विज्ञापन

इस भर्ती की लिखित परीक्षा 19 जुलाई 2026 को आयोजित हुई थी. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. रिजल्ट PDF में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं.

UPSC CAPF AC Result 2026 Out: 349 पदों पर हो रही भर्ती

UPSC CAPF भर्ती के जरिए कुल 349 पदों को भरा जाएगा. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 फरवरी 2026 से शुरू हुई थी. आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 मार्च 2026 थी.

उम्मीदवार की उम्र 1 अगस्त 2026 को कम से कम 20 साल और अधिकतम 25 साल होनी चाहिए थी. इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री जरूरी थी.

विभाग वाइज पदों की संख्या

विभागपदों की संख्या
BSF108
CRPF106
CISF70
ITBP12
SSB53
कुल349

ये भी पढ़ें: SSC Stenographer Final Result 2026: 1590 पदों का फाइनल रिजल्ट जारी, लिस्ट में चेक करें अपना नाम

ऐसे चेक करें CAPF Result

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद होमपेज पर What's New या Examination सेक्शन में जाएं.
  • यहां "Written Result Central Armed Police Forces (ACs) 2026 Examination, 2026" लिंक पर क्लिक करें.
  • अब आपके सामने स्क्रीन पर रिजल्ट का PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी.
  • इसमें अपना रोल नंबर खोजकर रिजल्ट चेक करें.
  • उम्मीदवार रिजल्ट PDF को डाउनलोड करके अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं.
Image

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर रिजल्ट देख सकते हैं.

UPSC CAPF AC Result 2026 Check Here

UPSC CAPF AC Recruitment 2026: आगे क्या होगा?

CAPF भर्ती में सिर्फ लिखित परीक्षा पास करना ही काफी नहीं है. लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल होना होगा. इसके बाद Physical Efficiency Test यानी PET और Physical Standards Test कराया जाएगा. फिर इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होगी.

सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. उम्मीदवार आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी के लिए UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर नजर बनाए रखें.

ये भी पढ़ें: SBI Apprentice के 7150 पदों का Result जारी, ऐसे करें चेक


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola