SSC Stenographer Final Result 2026: 1590 पदों का फाइनल रिजल्ट जारी, लिस्ट में चेक करें अपना नाम
रिजल्ट चेक करते हुए स्टूडेंट्स की AI जनरेटेड फोटो
SSC Stenographer Final Result 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड C और D का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. 1590 पदों पर भर्ती के लिए जारी रिजल्ट में कैंडिडेट्स अपना नाम और रोल नंबर चेक कर सकते हैं. जानें SSC Stenographer Final Result 2026 चेक करने का आसान तरीका.
SSC Stenographer Final Result 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने SSC Stenographer Grade C और Grade D परीक्षा 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. कमीशन ने 25 अगस्त 2026 को रिजल्ट अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया है. कैंडिडेट्स वेबसाइट पर जाकर अपना फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं. आइए इस बारे में और डिटेल में जानते हैं.
SSC Stenographer Final Result 2026 Out: जानिए कब हुआ रिजल्ट आउट?
SSC Stenographer Grade C और Grade D का फाइनल रिजल्ट 25 अगस्त 2026 को जारी हो गया है. बता दें कि भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 जून 2025 से शुरू हुई थी और 26 जून 2025 तक जारी थी. परीक्षा का आयोजन 6 से 8 अगस्त 2025 तक किया गया था. परीक्षा के बाद कमीशन ने 28 नवंबर 2025 को रिजल्ट जारी किया था. इसके बाद Stenographer Skill Test का आयोजन 28 और 29 जनवरी 2026 को किया गया.
SSC Stenographer Final Result 2026 Official Notification Check Here
SSC Stenographer Vacancy Details: जानिए कितने पदों पर थी वैकेंसी?
SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर दी गई जानकारी के अनुसार SSC स्टेनोग्राफर Grade C और D भर्ती के तहत कुल 1590 पदों पर कैंडिडेट्स का चयन किया जाना है. इनमें Stenographer Grade C पद पर कुल 230 वैकेंसी है. वहीं Stenographer Grade D की बात करें, तो इस पद पर कुल 1360 वैकेंसी हैं.
SSC Stenographer के लिए एलिजिबिलिटी
इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 यानी इंटरमीडिएट परीक्षा पास होना जरूरी था. Stenographer Grade C और Grade D दोनों पदों के लिए एजुकेशन क्वालीफिकेशन 12वीं पास निर्धारित की गई थी. इसके अलावा कैंडिडेट्स को स्टेनोग्राफी और ट्रांसक्रिप्शन से संबंधित स्किल टेस्ट भी पास करना होता है. Grade C के लिए अंग्रेजी ट्रांसक्रिप्शन की समय सीमा 40 मिनट और हिंदी की 55 मिनट थी. वहीं Grade D के लिए अंग्रेजी ट्रांसक्रिप्शन के लिए 50 मिनट और हिंदी ट्रांसक्रिप्शन के लिए 65 मिनट निर्धारित किए गए थे.
ये भी पढ़ें: SBI में अप्रेंटिस भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
SSC Stenographer Fee: कितनी थी फीस?
इस भर्ती में General, OBC और EWS कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए एग्जाम फीस 100 रुपए निर्धारित किया गया था. वहीं SC, ST, महिला और PH कैटेगरी के कैंडिडेट्स से एग्जाम फीस नहीं लिया गया था. एग्जाम फीस ऑनलाइन माध्यम से Debit Card, Credit Card, Internet Banking, IMPS, Cash Card या Mobile Wallet के जरिए पेमेंट किया जा सकता था.
ये भी पढ़ें: SSC का बड़ा फैसला! गलत सवाल पर भी मिलेंगे पूरे मार्क्स
SSC Stenographer Final Result 2026 कैसे चेक करें?
कैंडिडेट को सबसे पहले SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा.
इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध Results सेक्शन में जाएं.
यहां SSC Stenographer Final Result 2026 से संबंधित लिंक को खोजकर उस पर क्लिक करें.
इसके बाद रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी.
इस PDF में कैंडिडेट्स अपना रोल नंबर या नाम खोज सकते हैं.
SSC Stenographer Selection Process: क्या है भर्ती का सिलेक्शन प्रोसेस?
SSC Stenographer Grade C और Grade D के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन कई चरणों के माध्यम से किया गया. सबसे पहले कैंडिडेट्स को Computer Based Test (CBT) में शामिल होना था. CBT में प्रदर्शन के आधार पर कैंडिडेट्स को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया. इसके बाद कैंडिडेट्स को Skill Test देना था, जिसमें उनकी स्टेनोग्राफी और ट्रांसक्रिप्शन क्षमता की जांच की गई. अब इन सभी चरणों को पूरा करने के बाद कमीशन ने फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है.
ये भी पढ़ें: SSC सेलेक्शन पोस्ट 14 परीक्षा की तारीख घोषित, देखें पूरा शेड्यूल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए