SBI Apprentice के 7150 पदों का Result जारी, ऐसे करें चेक
Apprentice Candidate Representational Image
SBI Apprentice Result 2026: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने Apprentice भर्ती 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस भर्ती के लिए 7150 पद रखे गए थे. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.
SBI Apprentice Result 2026: SBI यानी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में Apprentice भर्ती के लिए परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. SBI ने Apprentice Recruitment 2026 का Result जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए कुल 7150 पदों को भरा जाना है. परीक्षा 11 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी. अब परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना Result चेक कर सकते हैं.
SBI Apprentice Result 2026: 7150 पदों के लिए हुई थी भर्ती
SBI Apprentice भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू हुई थी. उम्मीदवारों को 15 जून 2026 तक आवेदन करने का मौका दिया गया था. इस भर्ती में कुल 7150 पद रखे गए थे. इनमें General के 3086 पद शामिल हैं. OBC के 1672 और EWS के 699 पद हैं. SC के 1107 और ST के 586 पद रखे गए हैं.
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में Graduation पास होना जरूरी था. आयु सीमा की बात की जाए 20 से 28 साल रखी गई थी. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार उम्र में छूट दी गई थी.
ये भी पढ़ें: SBI में क्लर्क के 9000 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, फोटो अपलोड करते हुए भूल से भी न करें ये गलती
SBI Apprentice Result: ऐसे चेक करें SBI Apprentice Result
- SBI Apprentice Result चेक करने के लिए सबसे पहले SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.bank.in पर जाएं.
- अब Career सेक्शन में जाएं.
- इसके बाद Apprentice Recruitment 2026 के Result लिंक को खोलें.
- अब आपके सामने स्क्रीन पर रिजल्ट की PDF खुल जाएगी.
- इस PDF में अपना Roll Number चेक करें.
- अगर आपका Roll Number लिस्ट में है, तो आप आगे की प्रक्रिया के लिए सफल माने जाएंगे.
आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर SBI Apprentice का रिजल्ट देख सकते हैं.
SBI Apprentice Result 2026 PDF
रिजल्ट के बाद क्या होगा?
रिजल्ट जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा. Apprentice भर्ती में उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेनिंग और आगे की औपचारिकताओं से गुजरना होगा. उम्मीदवारों को अपने डॉक्यूमेंट और जरूरी सर्टिफिकेट तैयार रखने चाहिए.
ये भी पढ़ें: ग्रेजुएशन के बाद बैंक में सरकारी नौकरी के मौके, जानें कौन-कौन से पद शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए