UP में फिमेल हेल्थ वर्कर के 5272 पदों का रिजल्ट जारी, यहां देखे अपना स्कोर कार्ड

Updated:
विज्ञापन

महिला हेल्थ वर्कर की सांकेतिक फोटो

UPSSSC Female Health Worker Result 2026: उत्तर प्रदेश में फिमेल हेल्थ वर्कर के 5272 पदों पर हुई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. परीक्षा जनवरी 2026 में हुई थी. अब 24 अगस्त को इसका रिजल्ट जारी किया गया है. उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

UPSSSC Female Health Worker Result 2026: उत्तर प्रदेश में फिमेल हेल्थ वर्कर बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. UPSSSC यानी उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने फिमेल हेल्थ वर्कर भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए कुल 5272 पदों को भरा जाना है. सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवार इस रिजल्ट का काफी समय से इंतजार कर रहे थे.

विज्ञापन

2024 में निकली थी भर्ती, अब आया रिजल्ट

Female Health Worker Recruitment का नोटिफिकेशन साल 2024 में जारी हुआ था. भर्ती के लिए आवेदन अक्टूबर 2024 में शुरू हुए थे  उम्मीदवारों ने 27 नवंबर 2024 तक फॉर्म भरा था. इसके बाद परीक्षा के लिए Exam City Details 1 जनवरी 2026 को जारी हुई और एडमिट कार्ड 7 जनवरी को आया. फिर 11 जनवरी 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई. परीक्षा के बाद Answer Key का इंतजार था. अब जाकर आज यानी 24 अगस्त को भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है. 

ये भी पढ़ें: एक साथ की पढ़ाई, एक साथ दूसरे प्रयास में क्रैक किया NEET, नवादा के भाई-बहन की कहानी

Image

5272 पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती में Female Health Worker के कुल 5272 पद हैं. इनमें General के 2399 पद हैं. OBC के 1559 और EWS के 489 पद रखे गए हैं. SC के 435 और ST के 390 पद हैं. इस भर्ती के लिए 12वीं पास उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. साथ ही उम्मीदवार के पास UPSSSC PET 2023 का Score Card होना जरूरी था.

ऐसे चेक करें अपना Result

  • सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
  • अब होमपेज पर दिए गए Result सेक्शन में जाएं.
  • यहां Female Health Worker Result 2026 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
  • इसके बाद रिजल्ट चेक करने का पेज खुलेगा.
  • अब अपना Registration Number और Date of Birth दर्ज करें.
  • लॉगिन करने के बाद आपका Result स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें.
Image

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

UPSSSC Female Health Worker Result 2026

रिजल्ट के बाद क्या होगा?

रिजल्ट में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा. इसके तहत उम्मीदवारों को टाइपिंग टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा.  इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा. इन सभी चरणों को पूरा करने वाले उम्मीदवारों का ही फाइनल चयन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: RRB NTPC यूजी का रिजल्ट जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola