NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त को, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

Updated:
विज्ञापन

NEET PG स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

NEET PG 2026 Admit Card: नीट पीजी 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी 2026 के एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख में बदलाव किया है.

विज्ञापन

NEET PG 2026 Admit Card: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से नीट पीजी परीक्षा को लेकर नोटिफिकेशन जारी हुआ है. अब उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 25 अगस्त 2026 को जारी किए जाएंगे. NBEMS ने 24 अगस्त को इससे संबंधित संशोधित नोटिस जारी किया है.

विज्ञापन

30 अगस्त को होगी NEET PG 2026 परीक्षा

NBEMS के अनुसार NEET PG 2026 का आयोजन 30 अगस्त 2026, रविवार को किया जाएगा. परीक्षा सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी. परीक्षा का आयोजन सिंगल शिफ्ट में किया जाएगा. उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए Computer-Based Examination (CBT) मोड में शामिल होना होगा.

क्यों बदली एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख?

NBEMS ने बताया है कि कुछ अपरिहार्य परिस्थितियों और असम तथा मेघालय से प्राप्त अनुरोधों को देखते हुए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख को संशोधित किया गया है. ऐसे में जिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड का इंतजार था, उन्हें अब 25 अगस्त को इसे डाउनलोड करने का मौका मिलेगा.

एडमिट कार्ड में जरूर चेक करें ये डिटेल

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को उसमें अपना नाम, रोल नंबर, आवेदन से जुड़ी जानकारी, परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र का पता ध्यान से चेक करना चाहिए. किसी तरह की गलती नजर आने पर NBEMS के निर्देशों के अनुसार संबंधित प्रक्रिया अपनानी चाहिए.

उम्मीदवारों को यह भी सलाह है कि वे एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट पहले ही निकाल लें. परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ जरूरी पहचान पत्र और अन्य निर्धारित दस्तावेज लेकर जाना होगा.

परीक्षा से पहले इन बातों का रखें ध्यान

NEET PG मेडिकल पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रमुख राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है. NBEMS के अनुसार यह MD या MS और PG Diploma पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सिंगल एलिजिबिलिटी-कम-रैंकिंग परीक्षा है.

परीक्षा में अब कुछ ही दिन बचे हैं, इसलिए उम्मीदवारों को नए टॉपिक शुरू करने के बजाय रिवीजन, मॉक टेस्ट और कमजोर विषयों पर फोकस करना चाहिए. साथ ही परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की योजना पहले से बना लेना बेहतर रहेगा.

कहां से डाउनलोड करें NEET PG Admit Card?

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट के NEET PG 2026 सेक्शन से डाउनलोड कर सकेंगे. NBEMS की वेबसाइट पर NEET PG 2026 के लिए Information Bulletin, Application Link और अन्य जरूरी अपडेट उपलब्ध हैं.

ये भी पढ़ें: एक ही शिफ्ट में होगी NEET PG, कड़ी निगरानी में होगी परीक्षा


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola