NEET PG 2026 का Admit Card जारी, 30 अगस्त को परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड

Updated:
विज्ञापन

NEET PG STUDENTS Representational Image (AI Generated)

NEET PG Admit Card 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET PG 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. NEET PG परीक्षा 30 अगस्त 2026 को होगी.

विज्ञापन

NEET PG Admit Card 2026: NEET PG 2026 की परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, परीक्षा की तारीख और जरूरी निर्देश दिए गए हैं. उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारी ध्यान से चेक कर लेनी चाहिए.

30 अगस्त को होगी NEET PG परीक्षा

NEET PG 2026 की परीक्षा 30 अगस्त 2026 को आयोजित होगी. परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी. इस बार परीक्षा एक ही शिफ्ट में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट यानी CBT मोड में होगी. उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 7 बजे से रिपोर्ट करना होगा. वहीं परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने का समय सुबह 8:30 बजे है. इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा.

एडमिट कार्ड में क्या चेक करें?

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले अपना नाम चेक करें.
  • इसके अलावा रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और परीक्षा की तारीख भी देख लें.
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता भी ध्यान से पढ़ लें.
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा संबंधी निर्देश भी जरूर पढ़ें.
  • अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती दिखाई देती है, तो उम्मीदवार को तुरंत NBEMS से संपर्क करना चाहिए.

ये भी पढ़ें: NEET UG राउंड 1 और राउंड 2 में क्या फर्क है? समझें सिक्योरिटी डिपॉजिट का फॉर्मूला

ऐसे डाउनलोड करें NEET PG Admit Card

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं.
  • इसके बाद Exams सेक्शन में जाकर NEET PG 2026 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपनी लॉगिन डिटेल दर्ज करें.
  • लॉगिन करने के बाद NEET PG Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • इसे डाउनलोड करके उसका प्रिंट निकाल लें.
  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड लेकर जाना जरूरी होगा.
Image

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर NEET PG Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं.

NEET PG Admit Card 2026 Download Here

ये भी पढ़ें: NEET PG 2026 परीक्षा 30 अगस्त को, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola