RPSC APO Exam City 2026: एग्जाम सिटी स्लिप जारी, 2 सितंबर को होगी परीक्षा

Updated:
विज्ञापन

जॉब कैंडिडेट्स की सांकेतिक फोटो

RPSC APO Exam City Details 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने Assistant Prosecution Officer यानी APO भर्ती परीक्षा की एग्जाम सिटी जारी कर दी है. परीक्षा 2 सितंबर 2026 को होगी. उम्मीदवार अब आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपनी एग्जाम सिटी चेक कर सकते हैं.

विज्ञापन

RPSC APO Exam City 2026: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) APO यानी Assistant Prosecution Officer भर्ती परीक्षा को लेकर जरूरी अपडेट है. RPSC ने आज यानी 26 अगस्त 2026 को परीक्षा की एग्जाम सिटी डिटेल जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे अब अपनी परीक्षा सिटी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवारों को RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

RPSC APO Recruitment 2026: 371 पदों पर होगी भर्ती

RPSC APO भर्ती के जरिए कुल 371 पदों को भरा जाएगा. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 जून 2026 से शुरू हुए थे. आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 जुलाई 2026 तय की गई थी. 

APO पद के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से LLB की डिग्री होनी चाहिए. हिंदी पढ़ने-लिखने और देवनागरी लिपि की जानकारी होनी चाहिए. इसके साथ ही उम्मीदवार को राजस्थान की संस्कृति की भी जानकारी होनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: UPSC CAPF असिस्टेंट कमांडेंट 2026 लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

RPSC APO Exam City 2026: 2 सितंबर को होगी परीक्षा

RPSC APO की प्री परीक्षा 2 सितंबर 2026 को आयोजित होगी. परीक्षा से पहले आज 26 अगस्त को एग्जाम सिटी की जानकारी जारी कर दी गई है. वहीं परीक्षा का एडमिट कार्ड 30 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा. उम्मीदवार एग्जाम सिटी चेक करने के बाद परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की तैयारी कर सकते हैं. आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक APO की मुख्य परीक्षा 27 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है.

RPSC APO Exam City Details 2026: ऐसे चेक करें Exam City

  • एग्जाम सिटी चेक करने के लिए सबसे पहले RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • इसके बाद Latest News या परीक्षा से जुड़े सेक्शन में जाएं.
  • यहां APO Exam City Details 2026 की लिंक पर क्लिक करें.
  • अब मांगी गई जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉगिन करें.
  • लॉगिन करने के बाद आपकी परीक्षा सिटी की जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी.
  • इसे डाउनलोड करके अपने पास रख लें.
Image

परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई जानकारी के लिए RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in चेक करते रहें.

ये भी पढ़ें: NEET PG 2026 का Admit Card जारी, 30 अगस्त को परीक्षा, ऐसे करें डाउनलोड


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola