सीवान में TRE-4 के लिए 1189 शिक्षक पद रिक्त, प्राथमिक विद्यालयों में सिर्फ उर्दू की वैकेंसी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

BPSC TRE-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं, जिसमें जिले में कुल 1189 शिक्षक पदों के रिक्त होने की सूचना है. कक्षा 1 से 5 तक केवल उर्दू विषय में 268 पद खाली हैं, जबकि उच्च कक्षाओं के लिए विषयवार रिक्तियां जारी की गई हैं. यह भर्ती परीक्षा राज्य के शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण साबित होगी.

विज्ञापन

Bihar Teacher Recruitment: जिले में बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के तहत शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 की तैयारी शुरू कर दी गयी है. विद्यालय अध्यापकों के रिक्त पदों की सूची जिला शिक्षा विभाग ने तैयार कर विभाग को भेज दी है. प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यालयों में इस बार सिर्फ उर्दू विषय के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए रिक्तियां भेजी गयी हैं. वहीं, कक्षा छह से आठवीं, नौवीं-10वीं और 11वीं-12वीं के लिए विषयवार एवं कोटिवार रिक्तियों का ब्योरा तैयार किया गया है. चारों श्रेणियों को मिलाकर जिले में कुल 1189 शिक्षक पद रिक्त बताए गये हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

कक्षा 1 से 5 तक उर्दू के 268 पद रिक्त

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, कक्षा एक से पांचवीं में उर्दू विषय के 268 पद रिक्त हैं. इन पदों पर TRE-4 के तहत नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ायी जाएगी.

कक्षा 6 से 8 में 127 पद रिक्त

कक्षा छह से आठवीं में कुल 127 शिक्षक पद रिक्त हैं. इनमें गणित एवं विज्ञान के 72, अंग्रेजी के 20, संस्कृत के 16 और उर्दू के 12 पद शामिल हैं.

कक्षा 9 से 10 में 257 पद रिक्त

कक्षा नौवीं से 10वीं में कुल 257 पद रिक्त बताये गये हैं. इनमें हिंदी के 13, अंग्रेजी के 61, विज्ञान के 18, गणित के 17, सामाजिक विज्ञान के 47, संस्कृत के 68, उर्दू के 20 और शारीरिक शिक्षा के तीन पद शामिल हैं.

11वीं-12वीं में सबसे अधिक 537 रिक्तियां

कक्षा 11वीं से 12वीं में सबसे अधिक 537 शिक्षक पद रिक्त हैं. इनमें रसायनशास्त्र के 113, भौतिकी के 70, वनस्पति विज्ञान के 50, समाजशास्त्र के 48, अंग्रेजी के 41, उर्दू के 35, संगीत के 29, गणित के 23, गृहविज्ञान के 20, संस्कृत के 20, हिंदी के 18, राजनीति शास्त्र के 13, इतिहास के 12, जंतु विज्ञान के 11, कंप्यूटर विज्ञान के आठ, अर्थशास्त्र के छह, अरबी के चार, दर्शनशास्त्र के तीन और लेखाशास्त्र के तीन पद शामिल हैं.

विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी होगा विज्ञापन

जिला शिक्षा पदाधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विभागीय स्तर पर आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शिक्षक नियुक्ति से संबंधित विज्ञापन जारी किया जाएगा. इसके बाद TRE-4 के तहत इन रिक्त पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन