सीवान के मेहदार मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते डीएम व एसपी

सावन की अंतिम सोमवारी के मद्देनजर, सीवान के मेहदार स्थित बाबा महेंद्रनाथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. जिला पदाधिकारियों ने मंदिर परिसर का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का जायजा लिया. लखीसराय की घटना को देखते हुए प्रशासन विशेष सतर्क है.

विज्ञापन

Mahendranath Temple: सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर बाबा महेंद्रनाथ मंदिर, मेहदार में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए शनिवार को जिला पदाधिकारी विजय प्रकाश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने संयुक्त रूप से मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान अधिकारियों ने विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर की गयी तैयारियों का जायजा लिया. लखीसराय में धार्मिक आयोजन के दौरान हुई घटना को देखते हुए प्रशासन ने भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये.

आपके शहर में

विज्ञापन

लखीसराय की घटना के बाद सुरक्षा पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कहा कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए. लखीसराय की घटना को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा भीड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया गया. प्रशासन ने संभावित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने को कहा.

हर प्वाइंट पर तैनात रहेंगे दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी

जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित दर्शन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. निर्धारित प्वाइंटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती के साथ प्रत्येक प्वाइंट पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा गया. सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने निर्धारित स्थलों पर समय से पहुंचकर लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया.

प्रवेश-निकास मार्ग और पार्किंग पर रहेगी नजर

मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ वाले क्षेत्रों, पार्किंग स्थल समेत अन्य संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी भीड़ प्रबंधन और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था रखने को कहा गया. श्रद्धालुओं के आवागमन को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने का निर्देश दिया गया.

पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था का भी निर्देश

अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा. आपात स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था को सक्रिय रखने का भी निर्देश दिया गया.

श्रद्धालुओं से प्रशासन का सहयोग करने की अपील

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी, गोपनीय शाखा, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, संबंधित पुलिस पदाधिकारी तथा मंदिर न्यास समिति के सदस्य मौजूद रहे.

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्ग एवं व्यवस्था का पालन करने, भीड़ में धैर्य बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है. प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस या प्रशासन को दें.

इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन