सीवान के नए एसपी भारत सोनी ने संभाला पदभार, फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलेगा अभियान

Updated:
विज्ञापन

पुलिस पदाधिकारीयों के साथ बैठक करते एसपी

सीवान के नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण किया. उन्होंने अपराध नियंत्रण, जनोन्मुखी पुलिसिंग और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर दिया.

विज्ञापन

People-Oriented Policing: नवपदस्थापित पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने शनिवार को जिले में अपना योगदान किया. योगदान के बाद पुलिस अधिकारियों और जवानों ने उनका स्वागत किया. समाहरणालय परिसर में उन्हें सबसे पहले गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग की स्थिति की जानकारी ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के निष्पादन पर जोर

बैठक में एसपी ने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, आमजन की शिकायतों के त्वरित निष्पादन और लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की. उन्होंने अधिकारियों को अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने और लंबित मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने का निर्देश दिया.

जनोन्मुखी पुलिसिंग होगी प्राथमिकता

एसपी ने कहा कि जिले में प्रभावी और जनोन्मुखी पुलिसिंग उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित गश्ती करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा.

आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनकर उनका समय पर समाधान सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया.

फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलेगा अभियान

बैठक के दौरान पुलिस पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और सूचनाओं के आदान-प्रदान को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया. एसपी ने गंभीर कांडों में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी और लंबित मामलों के निष्पादन के लिए अभियान चलाने की बात कही.

कानून-व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश

नवपदस्थापित एसपी ने अधिकारियों से पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करते हुए जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के साथ आम लोगों में पुलिस के प्रति भरोसा मजबूत करना भी जरूरी है.

इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन