सीवान में महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने निकाली भव्य कांवर यात्रा

Updated:
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा में भाग लेते भैया-बहन एवं आचार्य

महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर, महावीर पुरम में बच्चों की एक भव्य कांवर यात्रा का आयोजन किया गया. बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया. इस यात्रा का उद्देश्य बच्चों को धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों के साथ-साथ जीवन की चुनौतियों का सामना करने की सीख देना है.

विज्ञापन

Saraswati Shishu Mandir: महावीरी सरस्वती शिशु मंदिर, महावीर पुरम, मखदूम सराय में शनिवार को बच्चों की भव्य कांवर यात्रा निकाली गयी. विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश नारायण सिंह के दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन तथा शिशुवाटिका प्रांत प्रमुख मिलन कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में उत्साह और श्रद्धा के साथ शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

विद्यालय परिसर से शुरू हुई कांवर यात्रा स्थानीय महादेव मंदिर के लिए रवाना हुई. इस दौरान बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला. विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, कांवर यात्रा का उद्देश्य बच्चों को केवल धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों से परिचित कराना नहीं, बल्कि जीवन में आने वाली चुनौतियों का धैर्य और साहस के साथ सामना करने की सीख देना भी है.

बच्चों में विकसित होते हैं जीवनोपयोगी गुण

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस तरह की गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में सहनशीलता, संघर्षशीलता, अनुशासन, सहयोग और टीम भावना जैसे जीवनोपयोगी गुण विकसित होते हैं. धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को अपनी परंपराओं से जोड़ने के साथ उनके व्यक्तित्व विकास पर भी जोर दिया जाता है.

शिक्षक और कर्मचारी रहे मौजूद

कांवर यात्रा के दौरान विद्यालय की आचार्य अर्चना वर्मा, आनंदी देवी, सरिता कुमारी, अर्चिता, रूपाली सहित विद्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद रहे. शिक्षकों और कर्मचारियों ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए यात्रा को सफल बनाने में सहयोग किया.

इसे भी पढ़ें: पटना: रौशन आनंद प्रदर्शनों के बीच गर्दनीबाग पहुंचे, कहा-मेरे पास आयोग का काला चिठ्ठा, BPSC-BSSC घेरेंगे


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन