काॅमर्स स्ट्रीम से हैं, ताे जाने यह 3 बेस्ट करियर ऑप्शन

पढ़ाई करते हुए स्टूडेंट की सांकेतिक फोटाे (Image- Canva)
Commerce Career Options: अगर आपने 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम से पास की है और आगे के करियर को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो CA, CS और MBA आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं. जानिए इन प्रोफेशनल कोर्स की एडमिशन प्रक्रिया और करियर अवसरों के बारे में.
Commerce Career Options: अगर आप काॅमर्स स्ट्रीम के साथ 12वीं पास कर चुके हैं, और कन्यूज हैं कि आगे किस सब्जेक्ट को लेकर पढ़ाई करें, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. इस आर्टिकल में आज हम आपको बताएंगे कि काॅसर्म स्ट्रीम ऑप्ट करने के बाद आपके लिए कौस से 3 बेस्ट करियर ऑप्शन हैं. आइए इस बारे में डीटेल में बात करते हैं.
Top 3 Career Options: क्या है 3 बेस्ट करियर ऑप्शन?
- चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA)
- कंपनी सेक्रटरी (CS)
- मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA)
About CA Course: जानिए इस कोर्स के बारे में
सीए एक प्रोफेशनल कोर्स है, जिसको पढ़ने के बाद स्टूडेंट की हायरिंग कंपनी में फाइनेंशियल एडवाइजर के तौर पर होती है. यह काेर्स तीन स्टेज में बंटा हुआ है, जिसमें पहला फाउंडेशन, दूसरा इंटरमीडिएट और तीसरा फाइनल है. सभी स्टेप्स कंप्लीट करने के बाद स्टूडेंट को सीए की डिग्री मिलती है.
Course Eligibility: कैसे ले सकते हैं एडमिशन?
स्टूडेंट 12वीं के बाद इस कोर्स की पढ़ाई शुरू कर सकते है. कोर्स के बीच में 2 साल का आर्टिकलशिप, जाे ऑफिशियल ट्रेनिंग हाेता है, वह करना मैंडेटरी है. इस कोर्स को करने के बाद स्टूडेंट को काफी अच्छी सैलेरी के साथ प्लेसमेंट मिलता है. इस कार्स के बारे में और अधिक जानकारी आप इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ऑफिशियल वेबसाइट www.icai.org पर देख सकते हैं.
About CS Course: क्या है यह कोर्स?
कंपनी सेक्रेटरी (CS), यह कोर्स किसी कंपनी के लाॅ मैनेजमेंट, कॉरपोरेट गवर्नेंस, फाइनेंशियल मैनेजमेंट और एडमिनिस्ट्रेटिव जिम्मेदारियों को संभालने के लिए किया जाता है. इस कोर्स में भी तीस स्टेप्स फाउंडेशन, एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल लेवल होता है.
Course Eligibility: क्या है इस कोर्स की एलीजिबिलिटि?
एलीजिबिलिटि की बात करें, तो 12वीं पास छात्र CS फाउंडेशन प्रोग्राम के लिए अप्लाई कर सकते हैं. हालांकि ग्रेजुएशन करने वाले छात्र सीधे एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में प्रवेश ले सकते हैं. उन्हें फाउंडेशन नहीं देना पड़ता है.
ये भी पढ़ें: रोहतास जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स की बैठक में अहम फैसले, हर सदस्य को पांच नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य
कोर्स संप्लीट करने के बाद कैंडिडेट कंपनी सेक्रेटरी कॉरपोरेट लीगल एडवाइजर, कंप्लायंस ऑफिसर, लीगल कंसल्टेंट और गवर्नेंस प्रोफेशनल जैसे पोस्ट पर रिक्रूट होते हैं. इस कोर्स में कंपनी के मुताबिक सैलेरी भी अच्छी मिलती है. कोर्स के बारे में अधिक जानकारी इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की वेबसाइट icsi.edu पर देख सकते हैं.
MBA Course: क्या है या कोर्स?
एमबीए (MBA), पोस्ट-ग्रेजुएट प्रोफेशनल डिग्री कोर्स है. यह कोर्स मुख्य रूप से मैनेजमेंट, बिजनेस स्ट्रेटजी और लीडरशिप स्किल्स सिखाता है. यह कोर्स 2 साल का होता है, जिसमें फाइनेंस, मार्केटिंग और ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (HR) जैसे प्रमुख विषय शामिल होते हैं. इस कोर्स के लिए IIM अहमदाबाद, IIM बैंगलोर और IIM कलकत्ता जैसे काॅलेज बेस्ट माने जाते हैं. इसकी जानकारी आप इन काॅलेज की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं. यहां आप नीचे IIM बैंगलोर की फीस स्ट्रक्चर के बारे में देख सकते हैं. अधिक जानकारी के लिए आप काॅलेज की वेबसाइट iimb.ac.in पर विजिट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: AI में एक्सपर्ट बनाने के लिए IIT Jodhpur ने शुरू किया नया कोर्स, बिना JEE के मिलेगा एडमिशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रगति सिन्हा
मैं प्रगति सिन्हा पिछले लगभग 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हूं। मुझे मुख्य रूप से शिक्षा से जुड़ी खबरों और उसमे हो रहे बदलावों व अपग्रेडेशन को समझना एवं उसे लोगों तक पहुंचाना पसंद है। प्रभात खबर डिजिटल के माध्यम से मेरा प्रयास रहता है कि शिक्षा जगत में हो रहे महत्वपूर्ण घटनाक्रम, विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दे और नई योजनाओं की जानकारी रीडर्स तक पहुंचा सकूं। मैं इससे पहले कोलकाता स्थित सन्मार्ग हिंदी डेली में एजुकेशन रिपोर्टर के तौर पर काम कर चुकी हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










