एसएससी सीजीएल Tier 1 परीक्षा में अब सिर्फ 17 दिन बाकी, जानें किन टाॅपिक्स पर करें ज्यादा फोकस

Updated:
विज्ञापन

परीक्षा की तैयारी करती लड़की की AI जनरेटेड फोटो

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

SSC CGL Preparation Tips 2026: एसएससी सीजीएल टीयर 1 परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित होगी. परीक्षा में अब करीब 17 दिन बाकी हैं. जानें कम समय में तैयारी को बेहतर बनाने के लिए कौन से टॉपिक पढ़ें, मॉक टेस्ट कैसे दें और परीक्षा के आखिरी दिनों में किस स्ट्रेटेजी से रिवीजन करें.

विज्ञापन

SSC CGL Preparation Tips 2026: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने 12 सितंबर 2026 को कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम (CGL) 2026 के Tier 1 परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. नोटिफिकेशन के मुताबिक परीक्षा 30 सितंबर से 30 अक्टूबर 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर CBT मोड में होगी. ऐसे में परीक्षा की तैयारी के लिए स्टूडेंट्स के पास अब मात्र 17 दिन का समय बचा है. आइए जानते हैं की एसएससी सीजीएल परीक्षा के आखिरी दिनों में स्टूडेंट्स को किस तरह तैयारी करनी चाहिए और किस पोर्शन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है.

विज्ञापन

SSC CGL 17 Days Preparation Strategy 2026: 17 दिनों में कैसे करें तैयारी?

एसएससी सीजीएल परीक्षा में अब काफी कम समय बचा है, इसलिए स्टूडेंट्स को आपनी स्पष्ट स्ट्रेटेजी तय कर लेनी चाहिए. स्टूडेंट्स को पहले 5 दिन चारों विषयों के महत्वपूर्ण टॉपिक्स का रिवीजन करना चाहिए और कमजोर हिस्सों को मजबूत करना चाहिए. इसके बाद के अगले 5 दिन प्रीवियस ईयर क्वेश्चन और सेक्शनल माॅक टेस्ट देकर स्पीड और अपनी एक्यूरेसी पर काम करना चाहिए. इसके बाद 4 दिन रोज फुल लेंथ मॉक टेस्ट दें और गलत जवाबों का एनालिसिस करें. आखिरी 3 दिन नए टॉपिक पढ़ने के बजाय GK फेक्ट्स, जरूरी टाॅपिस्क और कॉन्सेप्ट का क्विक रिवीजन करें. इस दौरान टाइम मैनेजमेंट और सेक्शन टाइमर के साथ प्रश्न साॅल्व करने की लगातार प्रैक्टिस करें.

ये भी पढ़ें: Exam Stress Management Tips: क्या परीक्षा की टेंशन से भूल जाते हैं पढ़ा हुआ? ये आसान स्टडी प्लान करेगा मदद

SSC CGL Quantitative Aptitude and Reasoning: क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग पर दें खास ध्यान

एसएससी सीजीएल परीक्षा के आखिरी दिनों में क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और रीजनिंग के उन टॉपिक्स को प्राथमिकता दें, जिनसे लगातार सवाल पूछे जाते हैं और जिनमें आपकी पकड़ अच्छी है. केंडिडेट्स को अभी परसेंटेज, प्रॉफिट एंड लॉस, रेशियो, एवरेज और अलजेब्रा जैसे जरूरी टॉपिक्स का रिवीजन करना चाहिए. वहीं रीजनिंग में सिरीज, कोडिंग-डिकोडिंग, सिलोगिज्म और नॉन वर्बल रीजनिंग जैसे टॉपिक्स की प्रैक्टिस करें.

SSC CGL English और General Awareness की तैयारी कैसे करें?

इंग्लिश में एरर डिटेक्शन, फिल इन द ब्लैंक्स, रीडिंग कंप्रीहेंशन और सेंटेंस इंप्रूवमेंट का नियमित अभ्यास करें. वहीं जनरल अवेयरनेस में स्टैटिक GK के साथ-साथ महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स, हिस्ट्री, इकोनॉमी और जनरल साइंस के प्रमुख तथ्यों को दोहराएं. खासकर PYQ के सवालों को जरूर देखें, क्योंकि इससे परीक्षा के स्तर और सवालों के पैटर्न को समझने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: Work From Home Jobs: घर बैठे कमाई के लिए ये 5 Jobs हैं बेस्ट, फ्रेशर भी बना सकते हैं करियर

SSC CGL Mock Test and PYQ: परीक्षा से पहले यह है बहुत जरूरी

एसएससी सीजीएल टीयर 1 परीक्षा में मात्र कुछ ही समय बच गए हैं, तो अब स्टूडेंट्स को रोज कम से कम एक फुल लेंथ मॉक टेस्ट देना चाहिए और उसके बाद उसकी गलतियों का एनालिसिस करना चाहिए. इसके साथ ही सेक्शनल माॅक टेस्ट और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को टाइमर सेट करके हल करें. इससे आपको टाइम मैनेजमेंट बेहतर करने में मदद मिलेगी.

SSC CGL Last 3 Days Exam Strategy: आखिरी के 3 दिन इन बातों का रखें ध्यान

परीक्षा से ठीक पहले नए टाॅपिक्स शुरू करने के बजाय फार्मूला, फैक्ट्स, शॉर्ट ट्रिक्स और पहले की गई गलतियों का रिवीजन करें. साथ ही अपनी नींद और रुटीन को भी मैनेज रखें. इस दौरान अपने खान-पान का जरूर ध्यान रखें. परीक्षा से पहले के 3 दिन में मात्र हाइलाइट टॉपिक ही पढ़ें.

ये भी पढ़ें: Communication Skills कमजोर है? अपनाएं ये आसान तरीके, पढ़ाई से करियर तक हर जगह मिलेगा फायदा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola