NIT Delhi Placement 2027: कैंपस प्लेसमेंट की तैयारी शुरू, 2021-25 वर्ष में CSE का 52.5 LPA और EEE का 58.3 LPA रहा हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज
NIT दिल्ली के बिल्डिंग की फोटो और सामने खड़ी लड़की की AI जनरेटेड फोटो
NIT Delhi Placement 2027: NIT Delhi में 2027 बैच के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट की तैयारी शुरू हो गई है. BTech, MTech, MCA और PhD छात्रों के लिए फुल-टाइम हायरिंग के साथ अलग-अलग बैच के लिए इंटर्नशिप के अवसर भी उपलब्ध होंगे. पिछले वर्षों के प्लेसमेंट रिकॉर्ड में CSE, ECE और EEE छात्रों को शानदार पैकेज मिले हैं. 2021-25 बैच में EEE का हाईएस्ट CTC 58.3 LPA रहा, जबकि CSE का 52.5 LPA दर्ज किया गया.
NIT Delhi Placement 2027: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली (NIT Delhi) में 2027 बैच के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया की तैयारियां शुरू हो चुकी है. इंस्टीट्यूट ने देश-दुनिया की कंपनियों और रिक्रूटर्स को कैंपस हायरिंग के लिए अपने LinkedIn के माध्यम से पोस्ट जारी करके आमंत्रित किया है. इस प्लेसमेंट ड्राइव के तहत BTech, MTech, MCA और PhD के 2027 बैच के स्टूडेंट्स के लिए फुल-टाइम जॉब के अवसर उपलब्ध होंगे. आइए इस बारे में और 2027 के कैंपस प्लेसमेंट और पिछले सालों के कैंपस रिकाॅर्ड के बारे में डिटेल में जानते हैं.
NIT Delhi Placement 2027 Batch: 2027 बैच के लिए फुल-टाइम हायरिंग
NIT Delhi के प्लेसमेंट अभियान में BTech, MTech, MCA और PhD 2027 बैच के स्टूडेंट्स को फुल-टाइम हायरिंग के लिए शामिल किया गया है. इसके अलावा अलग-अलग बैच के स्टूडेंट्स के लिए इंटर्नशिप के अवसर भी रखे गए हैं. पोस्ट में दी गई जानकारी के अनुसार BTech और MCA 2028 बैच के स्टूडेंट्स के लिए 2 महीने की समर इंटर्नशिप होगी. वहीं MTech 2027 बैच के स्टूडेंट्स के लिए 6 महीने या 11 महीने की इंटर्नशिप और BTech 2027 बैच के लिए 6 महीने की इंटर्नशिप का अवसर दिया जाएगा.

NIT Delhi 2021-2025 Placement Record: पिछले वर्षों में कैसा रहा NIT Delhi का प्लेसमेंट रिकॉर्ड?
NIT Delhi की ऑफिशियल वेबसाइट nitdelhi.ac.in पर दिए गए रिकाॅर्ड के अनुसार इंस्टीट्यूट के CSE, ECE और EEE विभागों के स्टूडेंट्स को लगातार अच्छे पैकेज मिले हैं. 2021-2025 बैच में प्लेसमेंट को 'Ongoing' बताया गया है. इस बैच में CSE के 68 स्टूडेंट प्लेसमेंट के लिए योग्य थे और सभी स्टूडेंट्स प्लेस हुए हैं. CSE का औसत CTC 18.27 लाख रुपए और हाईएस्ट CTC 52.5 लाख रुपए रहा. वहीं ECE विभाग में 51 स्टूडेंट्स में 35 स्टूडेंट्स प्लेस हुए हैं, जिनका औसत CTC 13.51 लाख रुपए और हाईएस्ट CTC 31.3 लाख रुपए रहा. EEE में 56 एलिजिबल स्टूडेंट्स में से 48 प्लेस हुए और औसत CTC 16.63 लाख रुपए, जबकि हाईएस्ट CTC 58.3 लाख रुपए दर्ज किया गया है.
ये भी पढ़ें: DTU का टॉप BTech ब्रांच, Amazon और Google में प्लेसमेंट का मौका
2020-2024 Batch Placement Record: जानिए कितना रहा प्लेसमेंट रिकाॅर्ड?
2020-2024 बैच में CSE विभाग के 59 में से 59 स्टुडेंट्स प्लेस हुए और औसत CTC 18.5 लाख रुपए रहा. इस बैच में CSE का हाईएस्ट CTC 50 लाख रुपए था. वहीं ECE विभाग के 51 स्टूडेंट्स में 48 प्लेस हुए. इस विभाग का औसत CTC 16 लाख रुपए और हाईएस्ट CTC 60 लाख रुपए रहा. EEE विभाग के 33 में 26 स्टूडेंट्स प्लेस हुए, जिसमें औसत CTC 13.13 लाख रुपए और हाईएस्ट CTC 30 लाख रुपए रहा.
2019-2023 Batch Placement Record: EEE विभाग में हाईएस्ट CTC 82.63 रुपए रहा.
2019-2023 बैच में EEE विभाग का हाईएस्ट CTC 82.63 लाख रुपये रहा, जो उपलब्ध आंकड़ों में सबसे अधिक है. इस बैच में EEE का औसत CTC 17.5 लाख रुपये था. इस विभाग से 48 स्टुडेंट्स में से 43 स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट मिला था. वहीं CSE विभाग के 60 स्टूडेंट्स में से 59 प्लेस हुए. इस विभाग का औसत CTC 18.4 लाख रुपए और हाईएस्ट CTC 36 लाख रुपए रहा. ECE विभग के 46 स्टूडेंट्स में से 36 प्लेस हुए, जिनका औसत CTC 16.3 लाख रुपए और हाईएस्ट CTC 55.7 लाख रुपए रहा.
ये भी पढ़ें: BTech CSE को झटका, इस ब्रांच को मिले सबसे ज्यादा प्लेसमेंट ऑफर
2018-2022 Placement Record: वर्ष 2018-2022 में कितना था पैकेज?
2018-2022 बैच में CSE विभाग के 60 स्टूडेंट्स प्लेसमेंट के लिए योग्य थे और सभी प्लेस हुए हैं. इस विभाग का औसत CTC 21.5 लाख रुपए प्रति वर्ष रहा, जबकि इसी बैच में CSE का हाईएस्ट CTC 55 लाख रुपये दर्ज किया गया. वहीं ECE विभाग के 47 स्टूडेंट्स में से 45 स्टूडेंट्स प्लेस हुए हैं. इस विभाग का औसत CTC 17 लाख रुपए और हाईएस्ट CTC 44 लाख रुपए रहा. EEE विभाग के 40 स्टूडेंट्स में से 37 प्लेस हुए, जिसका औसत CTC 11 लाख रुपए और हाईएस्ट CTC 35 लाख रुपए रहा.
पिछले कुछ वर्षों का प्लेसमेंट रिकाॅर्ड यहां नीचे दिया गया है.

ये भी पढ़ें: NIT Rourkela Placement: 2027 बैच के लिए शुरू हुई तैयारी, पिछले वर्ष 1,340 जॉब ऑफर और 131 LPA का था हाईएस्ट पैकेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए