NIT Rourkela Placement: 2027 बैच के लिए शुरू हुई तैयारी, पिछले वर्ष 1,340 जॉब ऑफर और 131 LPA का था हाईएस्ट पैकेज
NIT राउरकेला की बिल्डिंग और काॅलेज स्टूडेंट की AI जनरेटेड फोटो
NIT Rourkela Placement 2027: NIT राउरकेला के बैच 2027 के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया की तैयारी शुरू हो गई है. BTech, MTech, Dual Degree, Integrated MSc और MBA समेत कई कार्यक्रमों के छात्र इसमें शामिल होंगे. पिछले प्लेसमेंट सीजन में इंस्टीट्यूट ने 95.47% प्लेसमेंट दर्ज किया था, जबकि हाईएस्ट CTC 131 LPA और आसत CTC 15.33 LPA रहा था.
NIT Rourkela Placement 2027: देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों में शामिल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) राउरकेला ने बैच 2027 के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी है. संस्थान के करियर डेवलपमेंट सेंटर (CDC) ने देश-दुनिया की कंपनियों और रिक्रूटर्स को फुल-टाइम जॉब और इंटर्नशिप के लिए छात्रों की भर्ती करने का निमंत्रण दिया है. इस बारे में NIT Rourkela के CDC की ओर से LinkedIn पर पोस्ट जारी कर यह जानकारी दी गई है. आइए हम इस आर्टिकल में डिटेल में जानते हैं.
BTech से MBA तक के छात्र होंगे शामिल
NIT राउरकेला के ग्रेजुएटिंग बैच 2027 में BTech, ड्यूल डिग्री, MTech, इंटीग्रेटेड MSc, MBA समेत अन्य कार्यक्रमों के छात्र शामिल होंगे. इंस्टीट्यूट का कहना है कि उसकी मजबूत अकादमिक व्यवस्था, रिसर्च और इंडस्ट्री के साथ सहयोग छात्रों को रोजगार बाजार के लिए तैयार करता है. इंस्टीट्यूट के नाम 14,000 से अधिक रिसर्च पब्लिकेशन दर्ज हैं.
ये भी पढ़ें: Best BTech College: बिहार में टेक हब का जलवा, Google और Amazon में प्लेसमेंट
NIT Rourkela Placement Last Year Placement Data: पिछले साल का प्लेसमेंट डेटा क्या है?
NIT राउरकेला की ओर से अपने X प्रोफाइल पर साझा डेटा के मुताबिक पिछले प्लेसमेंट सीजन में कुल 1,340 प्लेसमेंट ऑफर दर्ज किए गए, जिसमें 374 कंपनियों (रिक्रूटर्स) ने भाग लिया और इनमें से लगभग 50% कंपनियां पहली बार कैंपस में आईं. इंटर्नशिप के मामले में भी संस्थान का प्रदर्शन बेहतरीन रहा, जहां 364 छह-महीने के इंटर्नशिप ऑफर और इतिहास में सबसे अधिक 258 समर इंटर्नशिप ऑफर मिले.
NIT Rourkela Avg CTC: कितना मिला औसत CTC?
NIT राउरकेला के अनुसार, पिछले प्लेसमेंट सीजन में प्रोग्राम का प्लेसमेंट प्रतिशत 95.47% रहा, जिसमें हाईएस्ट CTC 131 LPA, औसत CTC 15.33 LPA और मेडियन CTC 12.50 LPA दर्ज किया गया. साथ ही BM, CH, CE, CSE, EE और ME जैसी शाखाओं में 100% प्लेसमेंट दर्ज हुआ. वहीं MTech की बात करें, तो छात्रों को कंप्यूटर साइंस (CS) ब्रांच में हाईएस्ट CTC 46.38 LPA और इलेक्ट्रॉनिक्स (EC) में 44.00 LPA रहा, जबकि MTech का औसत और मेडियन CTC क्रमशः 11.90 LPA और 9 LPA रहा.
अब इंस्टीट्यूट बैच 2027 के छात्रों के लिए कंपनियों के साथ नए प्लेसमेंट और इंटर्नशिप अवसर तैयार करने पर जोर दे रहा है. छात्रों को मुख्य रूप से सॉफ्टवेयर इंजीनियर, हार्डवेयर इंजीनियर, डेटा एनालिस्ट और ग्रेजुएट ट्रेनी इंजीनियर जैसे प्रमुख पदों पर अवसर मिले.
ये भी पढ़ें: IIT ISM धनबाद में रैंक 4167 पर BTech CSE पक्का, देखें कैटेगरी वाइज सीट अलॉटमेंट
NIT Rourkela Placement Company: किन कंपनियों में मिला प्लेसमेंट?
NIT राउरकेला की ओर से X पर दी गई जानकारी के अुनसार इस प्लेसमेंट ड्राइव में टाटा स्टील, रिलायंस, डेलॉयट, टीसीएस, एलएंडटी, एक्सॉनमोबिल और वेदांता जैसी प्रमुख कंपनियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. छात्रों को मुख्य रूप से सॉफ्टवेयर इंजीनियर, हार्डवेयर इंजीनियर, डेटा एनालिस्ट और ग्रेजुएट ट्रेनी इंजीनियर जैसे प्रमुख पदों पर अवसर मिले.
NIT Rourkela Leadership Training: जानिए इस बारे में
NIT राउरकेला में 50 से अधिक छात्र संचालित क्लब और सोसाइटी हैं. इनके जरिए छात्रों को टेक्निकल स्किल, इनोवेशन, लीडरशिप और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिलता है. संस्थान में दाखिला भी JEE, GATE, CAT, JAM और अन्य नेशनल लेवल की परीक्षाओं के जरिए होता है.
ये भी पढ़ें: IIT Delhi का ये BTech ब्रांच बेस्ट, Microsoft और Amazon में जॉब के लिए छात्रों की पहली पसंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए