रिज्यूमे से लेकर इंटरव्यू तक, कॉलेज में पहली नौकरी पाने के लिए हर स्टेप पर काम आएंगे ये जरूरी टिप्स

Updated:
विज्ञापन

College Placement Tips Graphics (AI Generated)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Campus Placement Preparation: कॉलेज के फाइनल ईयर में कैंपस प्लेसमेंट का दबाव हर छात्र पर होता है. अगर सही रणनीति और थोड़ी तैयारी के साथ आगे बढ़ें, तो पहले ही राउंड में मनचाही कंपनी में नौकरी पक्की की जा सकती है. रिज्यूमे बनाने से लेकर एचआर इंटरव्यू तक के काम के टिप्स यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Campus Placement Tips 2026: कॉलेज के फाइनल ईयर में पहुंचते ही छात्रों के सिर पर सबसे बड़ा तनाव कैंपस प्लेसमेंट का होता है. कंपनियां कॉलेज में आती हैं, लेकिन सीमित सीटों और कड़े कॉम्पिटिशन की वजह से कई होनहार छात्र भी छोटी-छोटी गलतियों के कारण छंट जाते हैं.

विज्ञापन

प्लेसमेंट क्रैक करना सिर्फ किताबी पढ़ाई पर निर्भर नहीं करता, बल्कि इसके लिए सही तैयारी और स्मार्ट प्रेजेंटेशन की जरूरत होती है. अगर आप भी इस सीजन में प्लेसमेंट ड्राइव में बैठने जा रहे हैं, तो ये 4 स्टेप्स आपकी राह आसान बना देंगे.

1. रिज्यूमे को रखें क्रिस्प और ऑथेंटिक

ज्यादातर छात्र इंटरनेट से कोई भी फॉर्मेट उठाकर लंबा-चौड़ा रिज्यूमे बना लेते हैं, जो सबसे बड़ी भूल है. इन बातों का ध्यान रखते हुए बनाएं अपना रिज्यूमें -

  • एक पन्ने का नियम: फ्रेशर के तौर पर आपका रिज्यूमे 1 पेज (अधिकतम 2 पेज) से ज्यादा लंबा नहीं होना चाहिए.
  • फर्जी स्किल्स न लिखें: जिस कोडिंग लैंग्वेज, टूल या सॉफ्टवेयर पर आपकी पकड़ न हो, उसे सिर्फ दिखाने के लिए न जोड़ें. इंटरव्यूअर उसी से सवाल पूछ सकता है.
  • प्रोजेक्ट्स और इंटर्नशिप हाईलाइट करें: आपने कॉलेज में कौन से प्रोजेक्ट किए, उनमें आपकी क्या भूमिका थी और क्या रिजल्ट रहा, इसे बुलेट पॉइंट्स में साफ-साफ लिखें.

2. एप्टीट्यूड और टेक्निकल राउंड की पहले से तैयारी

कंपनियों की पहली छंटनी एप्टीट्यूड टेस्ट में ही होती है.

  • रोजाना प्रैक्टिस: क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, लॉजिकल रीजनिंग और बेसिक इंग्लिश की कम से कम 1 घंटे रोजाना प्रैक्टिस करें.
  • कोर सब्जेक्ट्स का रिवीजन: अपने इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट या ग्रेजुएशन के कोर विषयों के बेसिक कॉन्सेप्ट्स पूरी तरह क्लीयर रखें.
  • मॉक टेस्ट दें: टाइम मैनेजमेंट सीखने के लिए ऑनलाइन टाइमर लगाकर पुराने पेपर्स सॉल्व करें.

ये भी पढ़ें: क्लासरूम में AI की एंट्री, CBSE के नए प्लान से कैसे बदलेगी शिक्षकों की भूमिका?

3. ग्रुप डिस्कशन (GD) में शोर नहीं, सही बात रखें

जीडी में अक्सर छात्र सोचते हैं कि जो सबसे ज्यादा चिल्लाएगा, वही सिलेक्ट होगा, जबकि सच इसके उलट है:

  • पॉइंट्स पर बात करें: मुद्दे से भटके बिना फैक्ट्स और लॉजिकल बातें रखें.
  • दूसरों को भी सुनें: सिर्फ अपनी बात थोपने के बजाय दूसरों के अच्छे विचारों पर सहमति जताएं और फिर अपना तर्क जोड़ें.
  • बॉडी लैंग्वेज: शांत बैठें, चेहरे पर आत्मविश्वास रखें और बाकी साथियों से नजरें मिलाकर बात करें.

4. पर्सनल व HR इंटरव्यू: 'Tell Me About Yourself' की तैयारी

इंटरव्यू का 70 फीसदी फैसला आपके शुरुआती 5 मिनट के जवाबों पर तय हो जाता है:

  • कंपनी के बारे में रिसर्च: जिस कंपनी में इंटरव्यू दे रहे हैं, उसका काम, हालिया प्रोजेक्ट्स और सीईओ के बारे में बुनियादी जानकारी जरूर जुटाकर जाएं.
  • इंट्रोडक्शन रटा हुआ न लगे: 'टेल मी अबाउट योरसेल्फ' का जवाब 1-2 मिनट का रखें, जिसमें आपकी पढ़ाई, स्ट्रेंथ और करियर गोल साफ झलकें.
  • सच बोलें: अगर किसी सवाल का जवाब नहीं आता, तो गोल-गोल घुमाने के बजाय विनम्रता से कह दें कि आपको इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन आप इसे जरूर सीखेंगे.

ये भी पढ़ें: 1 पेज के रिज्यूमे में कभी न करें ये 5 गलतियां, HR पहली नजर में ही कर देते हैं रिजेक्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola