BRICS क्या है? जानें पूरा इतिहास और भारत की भूमिका

Updated:
विज्ञापन

बुक का सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

BRICS Summit GK Questions: BRICS क्या है, इसकी शुरुआत कब और कैसे हुई, इसमें कौन-कौन से देश शामिल हैं और भारत की इसमें क्या भूमिका है. जानें BRICS के इतिहास, सदस्य देशों और इससे जुड़े महत्वपूर्ण GK सवाल-जवाब की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

BRICS Summit GK Questions: अगर आप भी देश-विदेश की खबरों में इंटरेस्ट रखते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. आज हम दुनिया की बदलती आर्थिक और राजनीतिक व्यवस्था में खास रोल निभाने वाले समूह BRICS के बारे में जानेंगे. BRICS में दुनिया की कई बड़ी उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत BRICS से कब जुड़ा और BRICS आखिर है क्या? अगर आप UPSC या अन्य प्रतियोगिता परीक्षा दे रहे हैं तो आपके लिए BRICS से जुड़ा सवाल-जवाब जानना बहुत जरूरी है.

विज्ञापन

BRICS क्या है?

दुनिया की बदलती आर्थिक और राजनीतिक व्यवस्था में BRICS एक महत्वपूर्ण समूह बनकर उभरा है. यह ग्लोबल साउथ के देशों के बीच आर्थिक, राजनीतिक और कूटनीतिक सहयोग का मंच है. BRICS में दुनिया की कई बड़ी उभरती अर्थव्यवस्थाएं शामिल हैं. इसका उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाना और वैश्विक संस्थाओं में विकासशील देशों की भागीदारी और आवाज को मजबूत करना है.

BRICS में शामिल वर्तमान देशों के नाम

क्रम संख्याBRICS सदस्य देशअंग्रेजी नामBRICS में शामिल होने का वर्ष
1ब्राजीलBrazil2006
2रूसRussia2006
3भारतIndia2006
4चीनChina2006
5दक्षिण अफ्रीकाSouth Africa2010
6मिस्रEgypt2024
7इथियोपियाEthiopia2024
8ईरानIran2024
9सऊदी अरबSaudi Arabia2024
10संयुक्त अरब अमीरातUnited Arab Emirates (UAE)2024
11इंडोनेशियाIndonesia2025

BRICS का पूरा इतिहास

BRICS की शुरुआत BRIC के रूप में हुई थी. BRIC नाम ब्राजील, रूस, भारत और चीन के अंग्रेजी नामों के पहले अक्षरों से बना है. 2001 में Goldman Sachs के अर्थशास्त्री जिम ओ'नील ने तेजी से बढ़ती इन अर्थव्यवस्थाओं के लिए BRIC शब्द का इस्तेमाल किया था. इसके बाद 2006 में ब्राजील, रूस, भारत और चीन ने संयुक्त रूप से BRIC के रूप में काम शुरू किया. पहला BRIC शिखर सम्मेलन 2009 में रूस के येकातेरिनबर्ग में हुआ.


2010 में दक्षिण अफ्रीका को समूह में शामिल किया गया और 2011 में उसने पहली बार BRICS Summit में हिस्सा लिया. इसके बाद 2023 के जोहान्सबर्ग शिखर सम्मेलन में समूह के विस्तार का फैसला हुआ. मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात को शामिल किया गया, जबकि इंडोनेशिया 2025 में पूर्ण सदस्य बना. इस तरह BRICS में कुल 11 सदस्य देश हो गए.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Upcoming PROMO: पढ़-लिख के बिग बॉस वाली गेम मत खेल... अर्शिफा खान पर भड़कीं कनिका मान, कैप्टनसी टास्क में हुआ भयंकर बवाल

BRICS में भारत की भूमिका

भारत BRICS के शुरुआती चार देशों में शामिल है. 2006 में BRIC के गठन के समय से ही भारत इसका हिस्सा रहा है. भारत ने BRICS के जरिए विकासशील देशों की आवाज को मजबूत करने, वैश्विक संस्थाओं में सुधार और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों को प्रमुखता दी है. 


साकेंतिक तस्वीर
साकेंतिक तस्वीर

भारत ने 2012, 2016 और 2021 में BRICS की अध्यक्षता की थी. BRICS के जरिए भारत ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका और अन्य सदस्य देशों के साथ आर्थिक, शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, तकनीक और अन्य क्षेत्रों में सहयोग करता है. BRICS की अध्यक्षता हर साल सदस्य देशों के बीच घूमती है और आधिकारिक जानकारी के अनुसार 2026 में भारत अध्यक्षता संभाल रहा है.

BRICS से जुड़े 20 महत्वपूर्ण GK सवाल-जवाब

1.BRICS क्या है?

उत्तर: BRICS ग्लोबल साउथ के देशों के बीच राजनीतिक, कूटनीतिक और आर्थिक सहयोग का एक मंच है.

2.BRICS का पुराना नाम क्या था?

उत्तर: BRIC.

3.BRIC में शुरुआत में कितने देश थे?

उत्तर: चार देश - ब्राजील, रूस, भारत और चीन.

4.BRICS शब्द में B का मतलब क्या है?

उत्तर: Brazil यानी ब्राजील.

5.BRICS में R का मतलब क्या है?

उत्तर: Russia यानी रूस.

6.BRICS में I का मतलब क्या है?

उत्तर: India यानी भारत.

7.BRICS में C का मतलब क्या है?

उत्तर: China यानी चीन.

8.BRICS में S किस देश को दर्शाता है?

उत्तर: South Africa यानी दक्षिण अफ्रीका.

9.BRIC में दक्षिण अफ्रीका कब शामिल हुआ?

उत्तर: 2010 में इसे सदस्य बनाने का फैसला हुआ और 2011 में इसने पहली BRICS Summit में हिस्सा लिया.

10.पहला BRIC Summit कब हुआ था?

उत्तर: 2009 में.

11.पहला BRIC Summit कहां हुआ था?

उत्तर: येकातेरिनबर्ग, रूस में.

12.BRICS का पहला विस्तार किस देश के शामिल होने से हुआ?

उत्तर: दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने से.

13.BRICS का 2023 में विस्तार कहां तय हुआ था?

उत्तर: जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में आयोजित BRICS Summit में.

14.2024 में BRICS में शामिल होने वाले नए देश कौन-कौन से थे?

उत्तर: मिस्र, इथियोपिया, ईरान, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात.

15.BRICS का 11वां सदस्य देश कौन बना?

उत्तर: इंडोनेशिया. इसे 2025 में पूर्ण सदस्य बनाया गया.

16.वर्तमान में BRICS में कितने पूर्ण सदस्य हैं?

उत्तर: 11.

17.BRICS का मुख्य उद्देश्य क्या है?

उत्तर: सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाना और वैश्विक शासन व्यवस्था में विकासशील देशों की भूमिका मजबूत करना.

18.क्या BRICS एक औपचारिक अंतरराष्ट्रीय संगठन है?

उत्तर: नहीं. यह देशों के बीच राजनीतिक और कूटनीतिक समन्वय का एक मंच है. इसका कोई संस्थापक समझौता, अपना बजट या स्थायी सचिवालय नहीं है.

19.BRICS की अध्यक्षता कैसे तय होती है?

उत्तर: इसकी अध्यक्षता सदस्य देशों के बीच बारी-बारी से घूमती है.

20.BRICS में भारत का क्या महत्व है?

उत्तर: भारत BRIC के शुरुआती चार देशों में शामिल है और BRICS के संस्थापक सदस्यों में से एक है. यह समूह में वैश्विक शासन सुधार और विकासशील देशों की आवाज मजबूत करने पर जोर देता है.


ये भी पढ़ें: Computer Gk Questions: क्या आप जानते हैं इन 20 सवालों के सही जवाब? कॉम्पिटिटिव परीक्षा की कर रहे हैं तैयारी, तो जरूर पढ़ें

BRICS से जुड़े 7 महत्वपूर्ण FAQs

BRICS का नाम इसके शुरुआती पांच प्रमुख देशों Brazil, Russia, India, China और South Africa के अंग्रेजी नामों से बना है.

BRIC के रूप में समूह की राजनीतिक शुरुआत 2006 में हुई थी. पहला BRIC Summit 2009 में हुआ.

वर्तमान में BRICS में 11 पूर्ण सदस्य देश हैं.

भारत 2006 में BRIC के गठन के समय से ही इसका हिस्सा है.

दक्षिण अफ्रीका को 2010 में शामिल करने का फैसला हुआ था और उसने 2011 में पहली BRICS Summit में भाग लिया.

इंडोनेशिया को 2025 में BRICS का पूर्ण सदस्य बनाया गया.

BRICS का मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के बीच आर्थिक, राजनीतिक और कूटनीतिक सहयोग बढ़ाना और ग्लोबल साउथ की आवाज को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर मजबूत करना है.

ये भी पढ़ें: Science GK Quiz in Hindi: साइंस के इन 20 सवालों में कितने के जवाब आपको पता हैं? टेस्ट करें अपनी नाॅलेज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

BRICS का नाम इसके शुरुआती पांच प्रमुख देशों Brazil, Russia, India, China और South Africa के अंग्रेजी नामों से बना है.