WBJEE DCAP Round 1 Allotment: कल जारी होगा रिजल्ट, एडमिशन पक्का करने के लिए अपनाएं यह आसान प्रक्रिया

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

WBJEE DCAP 2026 Phase 1 Round 1 Seat Allocation 11 सितंबर को जारी होगा. अभ्यर्थी wbjeeb.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. जानें फीस, वेरिफिकेशन और अपग्रेडेशन की पूरी जानकारी.

विज्ञापन

WBJEE DCAP 2026 Phase 1 Round 1 Seat Allotment: पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन बोर्ड (WBJEEB) कल यानी 11 सितंबर 2026 को WBJEE DCAP 2026 (Direct Centralised Admission Process) के फेज 1, राउंड 1 के सीट अलॉटमेंट (Seat Allotment) के नतीजों की घोषणा करेगा. जिन उम्मीदवारों ने डिप्लोमा या लेटरल एंट्री काउंसलिंग के लिए पंजीकरण और च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर ली है, वे ऑफिशियल वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाकर अपने क्रेडेंशियल्स दर्ज करके अलॉटमेंट स्टेटस देख सकेंगे.

विज्ञापन

सीट आवंटन के बाद उम्मीदवारों को क्या करना होगा?

WBJEEB के दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिन छात्रों को राउंड 1 में सीट आवंटित की जायेगी, उनके पास आगे की प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्धारित समय सीमा होगी.

सीट एक्सेप्टेंस फीस | Seat Acceptance Fee

ऐसे स्टूडेंट्स, जिनको सीट अलॉट हो गया है, उन्हें अपनी सीट सुरक्षित करने के लिए सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करनी होगी. फीस ऑनलाइन लिये जायेंगे.

संस्थान में रिपोर्टिंग और दस्तावेज सत्यापन | Document Verification

फीस का भुगतान करने के बाद अभ्यर्थियों को आवंटित संस्थान में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपने मूल दस्तावेजों (Original Documents) का सत्यापन यानी वेरिफिकेशन करवाना होगा.

अपग्रेडेशन का विकल्प | Upgrade Option

यदि कोई छात्र आवंटित सीट से संतुष्ट नहीं है और अगले राउंड में बेहतर विकल्प चाहता है, तो वह ‘Yes-Upgradation’ का विकल्प चुन सकता है. जो छात्र अपनी आवंटित सीट से संतुष्ट हैं, वे ‘No-Upgradation’ का विकल्प चुनकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और ध्यान रखने योग्य बातें

  • यदि उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करने में विफल रहते हैं, तो उनकी आवंटित सीट स्वत: रद्द कर दी जायेगी और वे आगे के राउंड के लिए योग्य नहीं रहेंगे.
  • सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाण पत्र, रैंक कार्ड, पहचान पत्र और श्रेणी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) की मूल और फोटोकॉपी प्रतियां साथ रखनी होंगी.

अलॉटमेंट जारी होते ही चेक करें स्टेटस

उम्मीदवारों को सलाह दी गयी है कि वे अंतिम समय में होने वाली तकनीकी समस्या से बचने के लिए अलॉटमेंट जारी होते ही अपना स्टेटस चेक करें और अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर लें. साथ ही यह भी ध्यान रखें कि अपने क्रेडेंशियल्स केवल आधिकारिक पोर्टल wbjeeb.nic.in पर ही साझा करें, किसी अन्य तीसरे पक्ष (Third-party) की वेबसाइट पर नहीं.

ये भी पढ़ें: पहली बार में इतना पढ़ा गया कि IIT Delhi ने लॉन्च किया BATCH 02, जानिए इस AI कोर्स की खासियत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola